टीटीपीएस प्लांट कॉर्डिनेशन हाल में अखिल झारखण्ड श्रमिक संघ एवं टीटीपीएस प्रबंधन के बीच ठेका मजदूरों की समस्याओं को लेकर वार्ता समझौता हुआ । वार्ता समझौता में यह तय किया गया कि भीडीए एवं पे रिवीजन का एरियर का 50% भुगतान , सी एंड आई में कार्यकर्त श्रमिको का ढाई साल से बकाया ईएल, बोनस , बोनस का भुगतान दुर्गा पूजा के पूर्व कर लिया जाएगा । अन्य समस्याओ पर दुर्गा पूजा के बाद पुनः वार्ता होगी । वार्ता समझौता में प्रबंधन की ओर से टीवीएनएल प्रभारी एमडी सह टीटीपीएस के महाप्रबंधक अनिल कुमार शर्मा, टीटीपीएस के डीजीएम अशोक प्रसाद एवं अखिल झारखंड श्श्रमिक संघ के सचिव कुलदीप प्रजापति, उपाध्यक्ष जगेश्वर शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष भीम साव, उमेश प्रसाद,प्रदीप ठाकुर, मिलन राम ,ताजुद्दीन अंसारी,अजय भंडारी,विनोद राम,नाजिर आलम, कौलेश्वर मुर्मू कई मजदूर उपस्थित थे ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
