पंचायत चुनाव  को लेकर गोमिया  सभागार में शनिवार को समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता गोमिया के बीडीओ कपिल कुमार व सीओ संदीप अनुराग टोपनो ने संयुक्त रूप से किया । बैठक में मुख्य रूप से  गोमिया सर्किल के सभी थाना प्रभारियों, पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया कि पिछले चुनाव के आकलन तथा वर्तमान में ग्राम पंचायतों की राजनीतिक, सामाजिक सरंचना के आधार पर संवेदनशीलता से संबंधित बूथों का प्रतिवेदन उपलब्ध करायें ताकि बूथों तक पहुंचने वाले ऑब्जर्वर को कोई असुविधा न हो। उन्होंने बूथों का भौतिक सत्यापन करने तथा भवनवार बूथो की संख्या एवं संशोधित मतदान केन्द्रों की सूची बनाने को कहा गया। बीडीओ ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का संवेदनशील, अति संवेदनशील एवं सामान्य बूथों का आकलन करने तथा चुनाव के दरम्यान कलस्टर सेंटरों का भौतिक सत्यापन एवं आवश्यकतानुसार नये कलस्टर सेंटरों की पहचान का कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया। वहीं शौचालय, रैंप, बिजली, पानी सहित जरूरी सुविधाओं के अलावे बैठक में बीडीओ ने चुनाव को लेकर कई निर्देश दिए।मौके पर जागेश्वर बिहार थाना प्रभारी कन्हैया कुमार, महुआटांड थाना प्रभारी नीरज कुमार, आईईएल थाना प्रभारी आशीष कुमार,पाप ललपनिया ओपी प्रभारी छोटेलाल पासवान, कथारा ओपी प्रभारी बबुआनंद भगत, रहावन ओपी प्रभारी नबी हसन खां, तेनुघाट ओपी प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित थे ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।