गिरिडीह जिला,प्रखण्ड बेंगाबाद से लक्ष्मण राम जी झारखंड मोबाईल वाणी के माध्यम से आम नागरिकों की शिकायत को उजागर करते हुए कहते हैं कि किसानों को जो कृषि लोन की सुविधा मुहैया कराने का प्रावधान है या फिर कृषि से संबंधित जीतनी भी योजनाएं चल रही है।उन सारी योजनाओं को धरातल पर उतारनी चाहिए,लेकिन ऐसा नहीं होता है। इसका एक बड़ा कारण है झारखण्ड सरकार के अधिकारी-प्राधिकारी से लेकर पंचायत समिति के सदस्य एवं मुखिया सभी आपस में मिलकर कृषि संबंधित योजनाओं के तहत मिलने वाली सारी राशि का बंदरबांट कर लेते है।यही वजह है कि कोई भी योजना सिर्फ कागज पर हीसिमट कर रह जाती है एवं योजना के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। भरष्टाचार इतनी फैली हुई है कि ग्रामीणों तक कोई भी योजना नहीं पहुँच पाती है और ना ही इस समस्या को देखने वाला कोई है।इसलिए लक्षमण जी गिरिडीह जिला के प्रशासन से अनुरोध करते है कि किसी भी योजना का खानापूर्ति कर आपस में बंदरबाट न किया जाये बल्कि किसानों को इन योजनाओं का लाभ दिया जाये।
