प्रखंड बालूमाथ, जिला लातेहार से अंकित कुमार केशरी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि हमारे आस-पास फैले गन्दगी से मच्छर उत्पन्न होते हैं और वही मच्छर जब हमे काटते हैं ,तो मलेरिया बीमारी होती है। वे कहते हैं कि मलेरिया से बचने के लिए जरूरी हैं कि अपने आस-पास साफ-सफाई रखें। अगर किसी व्यक्ति को मलेरिया बीमारी हो जाती है ,तो तुरंत डॉक्टर से इलाज करवाएं।
