प्रखंड डुमरी, जिला गिरिडीह से दशरथ महतो जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि केंद्र सरकार के नोट बंदी के फैसले के बाद प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मधुवन में लगे एटीएम मशीन शोभा की वस्तु बन कर रह गई है।यहां पर महीनों से एटीएम बंद रहने के कारण दूर-दराज से आने वाले शैलानियों के साथ स्थानीय लोग भी परेशान हैं।वे बताते है कि एटीएम मशीन बंद रहने से न सिर्फ तीर्थ यात्रियों को परेशानी हो रही है बल्कि इसका असर बाजार पर व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी पड़ा है।उन्होंने बताया कि एटीएम मशीन बंद रहने से पर्यटक खर्च नही कर पाते जिसका सीधा असर यहां के छोटे-छोटे दुकानदारों पर पड़ता है।इस संबध में भारत वर्षीय दिगंबर जैन कमेटी के क्षेत्रीय प्रबंधक सुमन कुमार ने बताया कि इस मामले की लिखित शिकायत बोकारो तथा मुम्बई में भी की गई है।