विद्यापतिनगर। थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में सीओ अजय कुमार व एएसआई रंजीत कुमार की उपस्थिति में भूमि संबंधी मामले को सुना गया। इस जनता दरबार में थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों से संबंधित भूमि विवाद के आठ मामले की सुनवाई की गई। इस दौरान मामले के दोनों पक्षों के लोगों की बातों को सुनकर तीन मामले का निष्पादन किया गया। वही शेष पांच मामलों की अगली तिथि को सुनवाई की जायेगी। मामले का निष्पादन दोनों पक्षों की सहमति से किया गया। सीओ अजय कुमार ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार प्रत्येक सप्ताह शनिवार को जनता दरबार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य भूमि विवाद के मामले का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही आपसी सहमति से करना है। ताकि विवाद न्यायालय तक न पहुंचे। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार, चंदन कुमार के अलावा दर्जनों फरियादी उपस्थित थे।

विद्यापतिनगर। थाना परिसर में थानाध्यक्ष फिरोज आलम व राजस्व अधिकारी वागीशा प्रियदर्शी द्वारा भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से कुल की 6 भूमि विवाद से जुड़े मामले आए जिसमें से 4 का आन स्पाट राजस्व अधिकारी वागीशा प्रियदर्शी द्वारा निष्पादित किया गया। जनता दरबार के दौरान आरओ ने बताया कि थाना क्षेत्र में भूमि विवाद से जुड़े मामले को लेकर सप्ताह के हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवादों का निबटारा किया जाता है। आज के जनता दरबार में पांच नए मामले व पूर्व के एक मामले आए। जिसमें से चार का त्वरित निष्पादन किया गया। वहीं दो मामले लंबित हैं जिनका भी जल्द ही निष्पादन किया जाएगा। क्षेत्र के भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर हम गंभीर हैं।

जमीन विवाद के निपटारे के लिये थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें तकरीबन एक दर्जन से अधिक फरियादी शामिल हुए। जनता दरबार में आठ मामले आये जिसमें से चार मामले का निष्पादन किया गया जबकि बाकियों को अगले तिथि के लिए बुलाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चकमेहसी थाना परिसर में सीओ कमलेश कुमार,थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी के नेतृत्व में भूमि विवाद जनता दरबार का आयोजन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभागीय आदेश के आलोक में शनिवार को विद्यापतिनगर थाना परिसर में राजस्व पदाधिकारी वागीशा प्रियदर्शी व थानाध्यक्ष फिरोज आलम के नेतृत्व में भूमि विवाद को निष्पादित करने के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चकमेहसी थाना परिसर में सीओ कमलेश कुमार,थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी के नेतृत्व में भूमि विवाद जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिसमें कुल तीन मामलों पर सुनवाई की गई।हालाकि एक भी मामले का निपटारा नही हो सका।जिसको लेकर अगली तिथि मुकर्रर की गई।मौके पर एसआई शिव कुमार पासवान,दयानंद कुमार,संतोष कुमार आदि मौजूद थे।

विद्यापतिनगर। स्थानीय थाना परिसर में हर शनिवार को लगने वाले जनता दरबार में लोग छोटे-छोटे भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निपटारा करने आते हैं। इसके तहत शनिवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को अंचलाधिकारी अजय कुमार व थानाध्यक्ष फिरोज आलम एवं राजस्व अधिकारी वागीशा प्रियदर्शी के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से भूमि विवाद को लेकर लोग पहुंचे थे। इस दौरान साहिट पंचायत व बाजिदपुर पंचायत से कुल दो मामले आए। जिसमें एक मामले को दोनों पक्षों द्वारा आपसी सहमति से निष्पादन किया गया। वहीं बचे एक मामले को लेकर अगले शनिवार को नोटिस जारी कर उन्हें जनता दरबार में बुलाया गया। इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी कुमार गौरव आदि मौजूद थे।

चकमेहसी थाना परिसर में सीओ कमलेश कुमार के नेतृत्व में भूमि विवाद जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिसमें पूर्व के 6 मामले पर सुनवाई की गई।इसमें सहमति बनने पर एक मामले का निपटारा किया गया।वही अन्य मामले में अगली तिथि मुकर्रर की गई।मौके पर पीएसआई मनीषा कुमारी,संतोष कुमार,दयानंद कुमार आदि मौजूद रहे।

विद्यापतिनगर थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। राजस्व अधिकारी वागीशा प्रियदर्शी एवं थानाध्यक्ष फिरोज आलम की उपस्थिति में जनता दरबार में कुल 3 मामले की सुनवाई की गई जिसमें एक मामले का निष्पादन किया गया। बाकी मामले के लिए अगले शनिवार को उपस्थित होने के लिए दोनों पक्षों को कहां गया।

विद्यापतिनगर। भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को विद्यापतिनगर थाना में जनता दरबार का आयोजन हुआ। वहीं जनता दरबार में फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे थे। इस दौरान जनता दरबार में कुल आठ जमीन विवाद के मामले आए, जिसमें आन द स्पाट सात मामले का निष्पादन किया गया। वहीं एक मामलों में सुनवाई की अगली तिथि शनिवार को दी गई। अंचल अधिकारी अजय कुमार एवं एसआइ पुलिस चौधरी व राजस्व अधिकारी वागीशा प्रियदर्शी की मौजूदगी में लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई पंचायत लोग अपनी-अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं के लेकर पहुंचे थे। एक मामले में पर्याप्त साक्ष्य नहीं रहने के कारण मामले की सुनवाई अगले शनिवार को दी गई। पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। जमीनी विवाद को लेकर मौके पर कई फरियादी जनता दरबार में आए हुए थे। इस दौरान सीओ और थानाध्यक्ष बारी-बारी से लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और दस्तावेजों की जांच की। मौके पर राजस्व कर्मचारी कुमार गौरव मौजूद थे।