बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता पीयूष पुष्कर ने मिथलेश कुमार मिश्रा से बातचीत की। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की एक देश एक चुनाव देश हित में सही है।ऐसा होना चाहिए।इससे देश के विकास को गति मिलेगी।वही सरकार 5 वर्ष तक चुनाव मोड में रहने के बजाय विकास पर ध्यान देगी।साथ ही यह भी इसमें लागू होना चाहिए की चुनी सरकार को गिराने के लिए आज कल जो हथकंडे अपनाए जाते है।उसपर लगाम लगे।लोकतंत्र में जनता मालिक है ।जनता के फैसले का सम्मान होना चाहिए।लेकिन आज कल देश में चुनी सरकार को गिराने के किए हथकंडे अपनाए जाते है वह सही नही है।राजनीतिक दलों को देश की प्रगति पर ध्यान देना चाहिए।जिससे हमारा देश विकसित राष्ट्र बन सके।राजनीति सिर्फ चुनाव के समय हो तो वह देश के लिए सही है वही एक देश एक चुनाव से देश के धन की बचत होगी।जो गरीब कल्याण में सरकार लगाए तो यह सही है ।लेकिन इसको लागू करने के लिए नेताओ को ईमानदार होना होगा।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता पीयूष पुष्कर ने पवन कुमार से बातचीत की। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की एक देश एक चुनाव से देश के विकास को गति मिलेगी।इससे देश की तेजी से तरक्की होगी।वही मंहगाई में भी कमी आयेगी।वही एक देश एक चुनाव होने से देश का पैसा जो चुनाव में खर्चा होता है वो बचेगा।अगर एक देश एक चुनाव लागू होता है तो यह हमारे देश के लिए अच्छा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

कृषि बिजली कनेक्शन को लेकर पूसा और कल्याणपुर प्रखंड के पंचायतों में बिजली विभाग द्वारा आज से शिविर आयोजित की जाएगी।इसके लिए बिजली विभाग ने रोस्टर जारी किया है।इसके अनुसार 6 फरवरी को पूसा प्रखंड के दक्षिण हरपुर पूसा,7 को धोबगामा,10 को हरपुर महमदा व कल्याणपुर प्रखंड के गोराई और 15 फरवरी को पूसा प्रखंड के महमदपुर देवपार पंचायत में शिविर आयोजित किया जाएगा।इसके अलावा 16 फरवरी को कल्याणपुर प्रखंड के हजपुरवा,27 फरवरी को मालीनगर,5 मार्च को सैदपुर और 7 मार्च को सोमनाहा पंचायत में शिविर आयोजित की जाएगी।जानकारी देते हुए विभागीय जेई अविनाश कुमार ने बताया की कृषि विद्युत कनेक्शन लेने के लिए आवेदक को पासपोर्ट साइज फोटो,आधार कार्ड,जमीन संबंधित कागजात,घरेलू कनेक्शन का खाता संख्या की जरूरत होगी।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के भाजपा उतरी मंडल अंतर्गत तीरा पंचायत के जटमलपुर गांव में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओ ने गांव चलो अभियान चलाया।इसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष तेज नारायण प्रसाद राम ने किया।इस दौरान तेज नारायण प्रसाद राम ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक देते हुए इसका लाभ लेने की सलाह दी।

कल्याणपुर थाना में नए अपर थाना अध्यक्ष विषद विश्वास ने अपना योगदान दिया है।उन्होंने पूर्व अपर थाना अध्यक्ष राजकिशोर राम के स्थान पर पदभार ग्रहण किया है।इस दौरान विषद विश्वास ने पत्रकारों से कहा की थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता है।बता दे की बीते दिनों एसपी विनय तिवारी ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष राजकिशोर राम का तबादला कर मोहनपुर ओपी में पदस्थापित विषद विश्वास को कल्याणपुर थाना का अपर थाना अध्यक्ष बनाया है।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के चौथे दिन की परीक्षा शांति पूर्वक मौहौल में संपन्न हुआ।कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में कुल आठ परीक्षा केन्द्र बनाएं गए है।जिसपर सोमवार को परीक्षा हुई।वही आठ केंद्र प्लस टू उच्च विद्यालय कल्याणपुर, प्लस टू प्रोजेक्ट हाई स्कूल कल्याणपुर, प्लस टू उच्च विद्यालय बिरसिंहपुर, प्लस टू सुंदर उच्च विद्यालय मुक्तापुर, केडी हाई स्कूल मालीनगर,मध्य विद्यालय मालीनगर,बुनियादी स्वामी इंटर कॉलेज करुआ व मध्य विद्यालय वासुदेवपुर शामिल है ।परीक्षा कड़ी पुलिसिया व्यवस्था में कराईं गई। जिसमें सभी केंद्र पर जिला से दंडाधिकारियों व पुलिस बल को नियुक्त किया गया था। वही परीक्षा केंद्रों पर कल्याणपुर व चकमेहसी पुलिस भी निगरानी में जुटी रही।वही परीक्षा देकर निकलते छात्र छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान देखी गई।

समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने कई थाने में नए थानाध्यक्षो की किए प्रतिनियुक्ति। जिसमें अंगारघाट थाना में पुअनि संतोष यादव,घटहो ओपी में पुअनि मंजुला मिश्रा, सिंघिया थाना में विशाल कुमार सिंह,ताजपुर थाना में शनि कुमार मौसम, मथुरापुर ओपी में मुकेश कुमार,कल्याणपुर थाना में राजन कुमार 1, वैनी ओपी में शकील अहमद, मुसरीघरारी थाना में फैजुल अंसारी, मोहनपुर ओपी में अजीत त्रिवेदी, हलइ ओपी में अशोक कुमार, विभूतिपुर थाना में आनन्द कश्यप, बिथान थाना में जवाहर लाल राम,पूसा थाना में राहुल कुमार, महिला थाना में पुतुल कुमारी को थानाध्यक्ष के रूप में प्रतिनियुक्ति किए हैं। सभी प्रतिनियुक्ति पुअनि(दारोगा)हैं।

कल्याणपुर के भाजपाइयों ने पूर्व उप प्रधानमंत्री व भाजपा के संस्थापक सदस्य लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर बधाई दी है।साथ में इस सम्मान देने के लिए राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भाजपाइयों ने बधाई दी है।बधाई देने वालों में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देव शंकर ठाकुर ,पूर्व मुखिया विजय शर्मा, रामचंद्र ठाकुर, नमो एप के क्षेत्रीय सह संयोजक प्रशांत कुमार , भाजपा उतरी मंडल अध्यक्ष तेज नारायण प्रसाद, विजय शंकर ठाकुर, अंकित त्रिवेदी सहित दर्जनों लोगों ने खुशी इजहार करते हुए लोगों के बीच मिठाइयां बांटी।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर पंचायत के घोरनगर गांव में रविवार को भाजपा के उतरी मंडल में गांव चलो अभियान की शुरुआत हुई।जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष तेज नारायण राम व संचालन भाजपा जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा ने किया।जिसमें 4 से 11 फरबरी तक भाजपा उतरी मंडल के गांवो मे जाकर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगो को देने की कार्ययोजना तैयार किया गया।मौके पर भाजपा के साकेत कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के भाजपा मंडल चकमेहसी अंतर्गत सोमनाहा पंचायत में गांव चलो अभियान मंडल कार्यशाला आयोजित की गई! जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा ने किया और संचालन मंडल महामंत्री सुशील मालाकार ने किया