एक देश एक चुनाव देश हित में सही है।ऐसा होना चाहिए।इससे देश के विकास को गति मिलेगी।वही सरकार 5 वर्ष तक चुनाव मोड में रहने के बजाय विकास पर ध्यान देगी।साथ ही यह भी इसमें लागू होना चाहिए की चुनी सरकार को गिराने के लिए आज कल जो हथकंडे अपनाए जाते है।उसपर लगाम लगे।लोकतंत्र में जनता मालिक है ।जनता के फैसले का सम्मान होना चाहिए।लेकिन आज कल देश में चुनी सरकार को गिराने के किए हथकंडे अपनाए जाते है वह सही नही है।राजनीतिक दलों को देश की प्रगति पर ध्यान देना चाहिए।जिससे हमारा देश विकसित राष्ट्र बन सके।राजनीति सिर्फ चुनाव के समय हो तो वह देश के लिए सही है वही एक देश एक चुनाव से देश के धन की बचत होगी।जो गरीब कल्याण में सरकार लगाए तो यह सही है ।लेकिन इसको लागू करने के लिए नेताओ को ईमानदार होना होगा।