विद्यापतिनगर प्रखंड के वाजिदपुर पंचायत में एलएस कंचन कुमारी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 74 से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें मुख्य रूप से आंगनबाड़ी सेविका सहायिका शामिल हुई। इसमें लोकतंत्र का सम्मान करेंगे निर्भय होकर मतदान करेंगे आदि नारे लगाए यह रैली राजा चौक से निकलकर पंचायत के विभिन्न केंद्र होते हुए पुनः केंद्र संख्या 74 पहुंची। जहां सभी कर्मियों ने मतदाता को जागरूक करने और पूर्व की तुलना में अधिक मतदान कराने का संकल्प लिया। एलएस कंचन कुमारी ने बताया कि लोगों को जागरूक होकर मतदान करना चाहिए। क्योंकि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व है। अधिक मतदान करके ही देश में मजबूत लोकतंत्र बनाया जा सकता है। बिना किसी डर के स्वतंत्र रूप से मतदाताओं को मतदान करना चाहिए ताकि बेहतर सरकार का निर्माण हो सके। जो समाज के सरोकार के प्रति उत्तरदायी हो।मौके पर सेविका रेखा कुमारी, मनीषा कुमारी, राधा कुमारी, पूनम कुमारी, रुना कुमारी, पुष्पा कुमारी सहित भारी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका मौजूद थीं।