कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय पर बुधवार को पूर्व मंत्री सह कल्याणपुर विधायक महेश्वर हजारी ने 50 दिव्यांगो के बीच ट्राई साइकिल हस्तगत कराया ।जबकि पांच मृतक के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए की मृतक सहायता राशि का चेक प्रदान किया ।बता दे की कल्याण विभाग के द्वारा प्रखंड में कुल 72 दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर के लिए आवेदन किया गया था।जिसमें बुधवार को 50 लोगों को मौके पर व्हीलचेयर हस्तगत कराया।वही शेष को भी प्रखंड आने पर उपलब्ध कराने की बात कही गई है। वही विभिन्न दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया। मृतक के आश्रितों में मिल्की के भोला पासवान, बरहेता के उषा देवी, मिर्जापुर की गोलियां देवी ,श्रीनाथपारण की मंजू देवी एवं पकड़ी गांव के रेखा कुमारी को चेक प्रदान किया गया। मौके पर बीडीओ देवेंद्र कुमार, सीओ शशि रंजन ,जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह , मुकेश राय, मुकेश सिंह, मो. तबरेज, ओम विकास कुमार सहित दर्जनों लोग मौके पर उपस्थित रहे।