उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक आसमान प्राय: साफ रहने के साथ मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।इस अवधि में औसतन 5 से 7 किमी प्रति घंटा की गति से अगले दो दिनों तक पुरवा और उसके बाद पछुवा हवा चलने की संभावना है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसके अनुसार इस अवधि में सापेक्ष आद्रता सुबह में 75 से 85 व दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना जताई गई है।