विष्णुगढ़ प्रखंड के नवादा निवासी गणेश साव का 46 वर्षीय पुत्र जानकी साव का मौत महाराष्ट्र के कांदिवली क्षेत्र में हो गया जानकी साव वहां रह कर ऑटो चला कर अपना जीवन यापन किया करते थे। बीते रात वह खाना खाकर ऑटो में सोने के लिए चला गया था इसी दौरान एक बाइक धक्का मार दिया जिसे इलाज के दौरान जानकी साव की मौत हो गई। उक्त जानकारी झारखंडी एकता परिषद के अध्यक्ष असलम अंसारी ने जारी दिए तथा परिजनों को संभव मदद करने का भरोसा दिए।
विष्णुगढ़ में एक युवती के द्वारा आत्महत्या एवं उकसाने और प्रेम संबंध में धोखाधड़ी के आरोप में विष्णुगढ़ पुलिस ने आरोपी रवि कुमार सिंह पिता देवा सिंह ढंगरटोली चेडरा से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कांड संख्या 14/15/2026 दो अलग-अलग कांड मैं विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
हजारीबाग गिरिडीह बोकारो आसपास क्षेत्र में प्रवासी श्रमिक के निरंतर मौत होने की सूचना से क्षेत्र की जनता मर्माहत है उक्त बातें नावाडीह ऊपरघाट प्रखंड के समाजसेवी भुवनेश्वर महतो में शोक व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में खनिज संपदा के भंडार रहने के बावजूद भी इस क्षेत्र में रोजगार नहीं मिल पा रहा है लगातार पलायन होने से क्षेत्र में प्रवासी श्रमिकों की मौत बढ़ती ही जा रही है इसी कड़ी में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड सिरैय पंचायत निवासी उदालबेडा तारकेश्वर महतो के इकलौता पुत्र प्रकाश महतो का मौत महाराष्ट्र के मुंबई में ऊंचाई से गिरने से हो गया परिजन को सूचना मिलते हैं रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विष्णुगढ़ प्रखंड के मड़मो पंचायत के डुमरिया टांड निवासी किशुन मरांडी के 27 वर्षीय पुत्र बंसीलाल मरांडी का मौत महाराष्ट्र के पुणे सतारा क्षेत्र में हो गया वह 16 दिसंबर 2025 को रोजगार के लिए बिल्डिंग लाइन में काम करने जा रहा था उसी दौरान नेशनल हाईवे में सड़क दुर्घटना हो गई जिसे इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई इसकी सूचना मिलते ही परिजन रो रो कर बुरा हाल है इस दुखित परिवार को हिम्मत जुटाते हुए पंचायत समिति सदस्य बहराम हांसदा ने पहुंचकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो पंचायत के नावाटांड निवासी कौशल कुमार महतो उम्र 50 वर्ष पिता स्वर्गीय बालेश्वर महतो का शव बनासो के कुबरी तालाब से गुरुवार को बरामद किया गया।
विष्णुगढ़ प्रखंड के वरिष्ठ पत्रकार हिंदुस्तान संवाददाता मिथिलेश बर्मन के पिता एवं कांग्रेसी नेता जगदीश बर्मन का निधन गुरुवार सुबह तकरीबन आठ नौ बजे के आसपास में निधन हो गया इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई वह अपने पीछे दो पुत्र दो पुत्रीयां एवं भरा पूरा परिवार छोड़कर चल बसे बीते कई दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। गहरी शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में कांग्रेस नेता प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी सुरेंद्र मिश्र विशेषशवर प्रसाद स्वर्णकार गुरु प्रसाद साव हीरामन महतो पूर्व मुखिया अशोक कुमार डूमरचंद महतो भास्कर दुबे घनश्याम पाठक समेत कई लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किए।
विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो चानो पेंक बंदखारो के समीप बुधवार देर शाम सड़क दुर्घटना हुई जिससे ऊंचाघाना निवासी राम टहल महतो के 27 वर्षीय पुत्र अविवाहित सुनील कुमार महतो का मौत इलाज के दौरान रिम्स में हो गया। इसकी सूचना मिलते हैं उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने एवं अग्नि संस्कार कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रनाथ भाई पटेल जयप्रकाश सिंह पटेल सुशील कुमार महतो थानेश्वर महतो उत्तम महतो बिहारी महतो हरीलाल महतो मुनीलाल महतो गोविंद कुमार महतो नारायण महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर उनकी आत्मा की शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखा गया। सुनील कुमार प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो पंचायत अंतर्गत नवाटांड निवासी मृतक जगन्नाथ सिंह पिता स्वर्गीय किटी सिंह के रूप में पहचान हो पाई है। एक महीना पूर्व गुजरात के भुज क्षेत्र में बिजली का काम करने गया था एलटी लाइन जिसे अचानक माथे में दर्द होने लगा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई सूचना मिलते हैं परिजन रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
विष्णुगढ़ प्रखंड के अलपिटो पंचायत के हेठली बोदरा निवासी घनश्याम सिंह उर्फ गुलटेनिया की की मौत महाराष्ट्र क्षेत्र में हो जाने से परिजन रो रो कर बुरा हाल हो गया है बीते दिन उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते हैं पूरा क्षेत्र मातम में बदल गया। घनश्याम पाठक पंचायत समिति सदस्य ने सरकार से हर संभव मदद की गुहार लगाई हैं इस संबंध में वीडियो को पत्र लिखे हैं।
विष्णुगढ़ प्रखंड के सारूकुदर ग्राम पंचायत निवासी सह समाजसेवी पीडीएस संचालक गुलाब राम के माता उम्र तकरीबन 70 वर्षीय नन्हकी देवी का निधन बीते दिन हो गई। इसकी सूचना मिलते ही झारखंड आंदोलनकारी सह वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रनाथ भाई पटेल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिए। मृतक का श्राद्ध कर्म बौद्धिष्ट बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के मिशन के अनुरूप किया जाएगा। मौके पर मुखिया उत्तम कुमार महतो, घनश्याम महतो समेत कई लोग मौजूद थे।।
