Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से भुवनेश्वर कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी ग्रामीण विकास न्यायपूर्ण समाज और सतत कृषि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।युवा तकनीकी ज्ञान,नवीन विचारों और ऊर्जा के माध्यम से भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने विवादों को सुलझाने और सामुदायिक प्रबंधन में अहम् भूमिका निभा सकती है।जो स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करता है
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से राज कुमार मेहता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इस संदर्भ में पुरुष हितधारकों की भागीदारी का विवरण दिया गया है। इनमें सबसे पहले सरकार और व्यवस्था से जुड़े लोग जैसे -सरपंच ,ग्रामसेवक या पटवारी आते हैं। तो वह कहते हैं कि वह क्रियान्वयन स्तर पर इन ऑफिस होल्डर्स के साथ काम करते हैं लेकिन अगर पचास ग्राम प्रधानों से बात किया जाए तो उनमे से सिर्फ पांच ही महिलाओं के भूमि आवंटन और विराशत के मुद्दों पर बात और काम करने के लिए तैयार होंगे।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से राज कुमार मेहता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि भूमि स्वामित्व महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है लेकिन भारत में महिलाओं की भूमि हीनता पर लिंग आधारित डेटा की कमी है।हिंदू उत्तराधिकार संशोधन अधिनियम दो हजार पाँच जैसे प्रगतिशील कानून के वजह से देश में भूमि के संयुक्त स्वामित्व में वृद्धि हुई है।
Transcript Unavailable.
विष्णुगढ़ प्रखंड के मडमो पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरकट्टो में तकरीबन 200 बच्चों में महज तीन शिक्षक रहने से पठन-पाठन का कार्य काफी प्रभावित हो रहा है शिक्षक की कमी के कारण बच्चों का बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है इस गंभीर समस्या को अवगत कराने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गौरव पटेल के नेतृत्व में खरकट्टो निवासी झामुमो में प्रखंड उपाध्यक्ष फालजीत ठाकुर एवं पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार महतो ने उपायुक्त से मिले उन्होंने जल्द ही इससे समस्या को निष्पादन करने का आश्वासन दिए।
विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में शत प्रतिशत कार्डधारीयों का आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर विशेष जानकारी दी गई इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने कई निर्देश दिए बैठक में मुख्य रूप से टेकोचंद महतो शंभू पांडे गुलाब राम महेंद्र राम गोवर्धन साव हीरालाल महतो तपेश्वर रजक समेत कई महिला मंडल के पीडीएस संचालक कर्मी मौजूद रहे उक्त जानकारी गोविंद भाई पटेल ने दिया।
विष्णुगढ़ प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत की गिधिनिया के नायका मांझी के 22 वर्षीय पुत्री मनी कुमारी की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी इसकी सूचना मिलते ही कागजी प्रक्रिया के बाद बैंक ऑफ़ इंडिया में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से निबाधित थी इसके बाद परिजन को लाभान्वित किया गया इस मौके पर एलडीएम हजारीबाग अमित प्रकाश किशोर कुमार शाखा प्रबंधक अनीता देवी सुजीत श्रीवास्तव रघुनंदन कुमार अयोध्या प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
झारखण्ड राज्य के हजारीबाग जिला से राज कुमार मेहता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि महिलाएं खेत में हर तरह की काम करती हैं लेकिन उनको सिर्फ मजदूर ही समझा जाता है। महिलाओं के आवाज़ को दबा दिया जाता है। महिला खुद के खेत में काम करती है और पैसा कमाती है फिर भी उनको मजदूर के रूप में ही देखा जाता है
Transcript Unavailable.
