झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से राज कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि भारत में महिला कार्य बल भागीदारी दर में खासी वृद्धि देखी गयी है। दो हज़ार सत्रह से अठारह से और दो हज़ार तेईस से चौबीस के बीच महिला रोजगार दर करीब दोगुनी हो गयी है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक महिला श्रम बल भागीदारी दल दो हजार सत्रह से अठारह में तेईस पॉइंट तीन प्रतिशत से बढ़कर दो हजार तेईस से चौबीस में इकतालीस पॉइंट सात प्रतिशत हो गई है