झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से राज कुमार मेहता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि भारत में पितृ सतात्मक और सामाजिक संरचना रूढ़िवादी परम्पराओं और जागरूकता की कमी के कारण लंबे समय से महिलाओं को भूमि अधिकारों से वंचित रखा गया है। इसमें भूमि का जो अधिकार मिलना चाहिए वह अधिकार ना मिल पाता है। लेकिन ऐसा नहीं है की महिलाएं खेती या भूमि से सम्बंधित कार्य में समय नहीं दे पाती हैं।खेती में ज्यादा रूचि महिलाओं को होती है। फिर भी उनको भूमि के अधिकारों से वंचित रखा गया है। हालांकि दो हजार पाँच में हिंदू उत्तराधिकार संशोधन अधिनियम के बाद बेटो और बेटियों को पैतृक संपत्ति में समान अधिकार दिए गए हैं लेकिन जमीनी स्तर पर इसका क्रियान्वयन अभी भी सिमित है
