झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से राज मेहता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने वाले कई कानून हैं। जैसे - कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण। इस 2013 अधिनियम का उद्देश्य महिलाओं को उनके कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचाना और शिकायतों के निवारण के लिए एक तंत्र प्रदान करना है।