झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से राजकुमार मेहता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं और लड़की के खिलाफ भेदभाव पर कार्य समूह क्या है?लोकतंत्र,शांति, न्याय,सतत विकास और सर्वाधिकार सुरक्षा के लिए महिलाओं के भूमि अधिकार महत्वपूर्ण है।महिलाओं के लिए सुरक्षित भूमि अधिकार ऐसे शक्तिशाली और निरंतर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करते हैं जो लैंगिक समानता और सतत विकास लक्षों तथा मानवाधिकार की एक विस्तृत श्रृंखला को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।फिर भी भूमि पर अधिकारों और पहुंच से समबंधित मानवाधिकार उल्लघनों के केंद्र में महिलाएं ही रही हैं।भेदभाव पूर्ण कानून और सामाजिक मापदंड महिलाओं की भूमि तक पहुंच को बाधित करते है। भूमि स्वामित् की असुरक्षा से महिलाएं अधिक बुरी तरह प्रभावित होती है। कानून और व्यवहार में महिलाओं के विरुद्ध भेदभाव के मुद्दे पर गठित कार्य समूह जिसे दो हजार उन्नीस में महिलाओं और लड़कियों के विरुद्ध भेदभाव पर कार्य समूह के रूप में नाम दिया गया
