झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के रामनगर शिवपुरी से विशाल कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता देवी से हुई। अनीता देवी बताती है कि दिनांक 24- 03-2023 को हज़ारीबाग मोबाइल वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया गया था कि रामनगर रोड में सप्लाई के द्वारा गन्दा पानी आ रहा था। लोगों को साफ़ पानी नहीं मिल रहा था। गन्दा पानी पीने से बच्चों की तबियत बिगड़ रही थी।इसके बाद मोबाइल वाणी के माध्यम से ख़बर प्रसारित करने के बाद इस समस्या को पीएचडी विभाग के एसडीओ के साथ साझा किया गया। जिसका यह असर यह हुआ कि अधिकारियों ने समस्या को संज्ञान में लेकर समस्या का समाधान कराया। लगभग छह दिनों के बाद ही सप्लाई से पानी साफ़ आने लगा। लोगों की समस्या दूर हुई। मोबाइल वाणी की सहायता से समस्या का समाधान हुआ और इस कार्य हेतु अनीता देवी मोबाइल वाणी की शुक्रगुज़ार है।
