27 फरवरी को पल्स पोलियो अभियान के तहत विष्णुगढ़ प्रखंड में कुल 29000 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक 0 से 5 साल के बच्चों को दिया गया।प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पूरे प्रखंड में 206 केंद्र बनाया गया है जिसमें 35742 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है शेष छूटे हुए बच्चों को आंगनबाड़ी सेविका स्वास्थ्य सहिया घर-घर जाकर लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।सभी एएनएम स्वास्थ्य सहिया एवं स्वास्थ्य कर्मी लक्ष्य को पूरा करने में जुटे हुए हैं।