नगर आयुक्त माधवी मिश्रा ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत निगम कर्मियों के साथ प्रथम बैठक की अध्यक्षता की| गुरुवार को सूचना भवन सभागार में आयोजित बैठक में नगर निगम के कार्यों की समीक्षा हुई| नगर आयुक्त ने कहा की नगर निगम का कार्य आवश्यक सेवान्तर्गत आता है| कोरोना के काल में नगर निगम की भूमिका अति महत्वपूर्ण है नगर निगम क्षेत्र की सफाई,जलापूर्ति सहित अन्य कार्यो में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी| उन्होंने निगम कर्मियों को कहा की निगम क्षेत्र में साफ-सफाई का काम संतोषजनक नहीं है निगम को नगर वासियों की सुविधा के लिए आंतरिक संसाधन व राजस्व संग्रहण को बढ़ाना होगा| निगम के विभिन्न इकाइयों में आपसी समन्वय,तत्परता एवं बेहतर तालमेल से काम करने की आवश्यकता पर उन्होंने बल दिया| उन्होंने कहा की स्थाई अस्थाई अथवा संवेदक एनजीओ आदि को समान उद्देश्यों एवं जिम्मेदारी का अहसास कराना होगा.उन्होंने निगम कार्यालय के अंदर गुटबाजी व राजनीति करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही,गुटबाजी व राजनीति की निगम में कोई स्थान नहीं है,बेवजह लेटलतीफी व काम में अड़ंगा लगाने वालों को सुधरने की नसीहत दी. उन्होंने निगम कर्मियों को अनुशासन में रहने एवं नगर आयुक्त की अनुमति के बगैर कोई ऐसा काम नहीं करने की बात कही जिससे निगम की छवि अथवा काम प्रभावित होता हो। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।