झारखण्ड के जिला हजारीबाग प्रखंड बिष्णुगढ से राजेस्वर महतो जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सरकार घोषणा कर चुकी है की एक दिसंबर से धान की खरीद पैक्स करेगी।विगत वर्ष फ़रवरी माह में निबंधितो किसानों के धान को ख़रीदा गया था।बिचौलिये किसानो से औने-पौने दामों में धान को ख़रीद लेते है,इसलिए किसान बंधु के अनुसार पंचायत के भवन में कैंप लगाकर धान की खरीद होनी चाहिए।जिससे किसानो को निश्चित तौर पर फायदा होगा।साथ ही अन्य राज्यों की तुलना में यहाँ धान का मूल्य काफी कम है।किसान बराबर मात्रा में पूंजी ,खाद ,डीजल और मेहनत लगाते है। सरकार एक राष्ट्र और एक बाजार की बातें करती है जी कि निरर्थक साबित हो रहा है झारखण्ड में किसानो का शोषण हो रहा है।किसानो की समस्या बहुत ही गंभीर समस्या है।सरकार खुले मन से यह बोलती है कि किसानो की आय में मै दुगुनी वृद्धि कर दूंगी।इस हालत में कैसे होगी।
