रिपोर्ट:-एसके, मधवापुर। मधवापुर प्रखंड के सहरदइ टोल निवासी रिटायर प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार झा का निधन कोलकता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वे 85 साल के थे। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर छा गयी। स्व. झा सेवानिवृत्त होने के बाद कृषि के क्षेत्र में सैकड़ों लोगों को रोजगार के अवसर दिये। क्षेत्रवासियों को खेती के नये नये आयामों से जोड़ कर उन्हें प्रोत्साहित किया। नर्सरी और बागवानी की ट्रेनिंग दे कर लोगों को रोजगारोन्मुख किया। उनके निधन को इलाके के लोगों ने क्षेत्र की बड़ी क्षति बतायी है। उनके पुत्र रिटायर पंचायती राज पदाधिकारी मनोज झा ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार उनकी आखिरी इच्छा के मुताबिक सिमरिया गंगा तट पर किया गया। बबुएलाल झा, चन्द्र कुमार झा, परमानन्द झा, सुमन झा, मनोहर झा, नवोनाथ झा, सरोज झा पूर्व विधायक रामाशीष यादव, मुखिया आरती कुमारी देवी, मुखिया प्रतिनिधि रामप्रसाद साह सहित सैकड़ों लोगों ने शोक जताया है।

डॉक्टर की खास रिपोर्ट कैसे करें अपना इलाज

कैनरा बैंक मधुबनी में लूट कांड हुआ पुलिस छानबीन कर रही है सुनने के लिए क्लिक

सेविका और सहायिका की हड़ताल पर बोल नहीं एक महिला सेविका

आंगनवाड़ी में स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए कीड़े की दवाई जिसे चाली की दवाई दिखाते हैं बटवाया गया

आंगनबाड़ी सहाय का ने सरकार से जो मांग रखी है उसे पूरा करने की किया फरियाद सुनने के लिए क्लिक करें

आंगनवाड़ी सदस्यों से धरना के बारे में बात करते हुए

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बासोपट्टी प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ प्रखंड इकाई के बैनर तले क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन दिया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रखंड संरक्षक मंजू कुमारी ने की। धरना प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि 5 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का शंखनाद हो चुका है। बिहार सरकार अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि बढ़कर आंगनबाड़ी की 26000 और सहायिका को 18000 करे, नौकरी को स्थाई करे आदि हमारी मुख्य मांगे हैं। मौके पर मौजूद प्रखंड अध्य्क्ष इकाई सुशीला देवी ने कहा कि सरकारी हमारी मांगे जब तक मान नहीं लेते तब तक हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे और आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला लटका रहेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है, तब तक हम लोग सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। हमलोगों का आगे धरना प्रदर्शन प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला और जिला से पटना तक करेंगे। कहा कि आज महंगाई चरम पर है और हमलोगों की मानदेय 6000 रुपये से भी नीचे है। ऐसे में घर चलाना मुश्किल है और बच्चों को शिक्षा दीक्षा देने में भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। धरना प्रदर्शन में संगठन जिला पदाधिकारी मंजू कुमारी, अध्यक्ष सुशील देवी, उपाध्यक्ष ललिता कुमारी,अलका कुमारी, सचिव सुनैना देवी कोषाध्यक्ष सुशीला कुमारीसुनीता कुमारी,अनिता राय,अरहुला देवी ,रीना कुमारी,रूबी कुमारी, बेबी देवी,उषा कुमारी सहित सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थी।

माधवपुर ब्लॉक के अंतर्गत साहरघाट में होने वाली डकैती के बारे में

Transcript Unavailable.