Transcript Unavailable.
बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के बासोपट्टी पश्चिमी पंचायत में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत घर-घर कचरा उठाव का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार ने बासोपट्टी पश्चिमि पंचायत में नियुक्त स्वच्छता कर्मियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पंचायत के मुखिया प्रमिला देवी के प्रांगण से स्वच्छता कर्मियों को घर-घर कचरा उठाने के लिए रवाना किया गया. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आम लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने व समय पर कचरा को घर से बाहर निकालने का सलाह दिया. इस मौके पर सफाई कर्मियों को सफाई के कार्य में आने वाले झाड़ू कचरा वाहन दस्ताना जूता इत्यादि उपलब्ध कराया गया. स्थानीय लोगों ने भी स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए शौचालय का उपयोग करने के साथ-साथ सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने तथा जहां-तहां कचरा ना फैलाने का संकल्प लिया. वही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सफाई के लिए प्रत्येक घर से ₹30 मासिक वसूल करना है. वसूल की गई यह राशि स्वच्छता अभियान में ही खर्च किया जाएगा. वहीं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई राशि का उपयोग कचरा प्रबंधन व सफाई कर्मियों के वेतन मद में खर्च किया जाएगा. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार,बीएओ नागेंद्र पूर्व,मुखिया प्रमिला देवी, मुखिया पति भरत लाल मंडल, बासोपट्टी पूर्वी मुखिया मदन पासवान, बासोपट्टी पूर्वी पंचायत समिति पति रंजीत साफी,उपमुखिया विपिन मेहता, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि रामबाबू ठाकुर,सरपंच प्रतिनिधि मानिक लाल साफी,पर्वेक्षक दिनेश साफी,स्वच्छता कर्मी वसीम वक्रम मो केशर अर्जुन राय मो इरसाद गोविंद कुमार साह और शीला कुमारी देवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे
बेनीपट्टी अंतर्गत करार पंचायत का बिरदीपुर टोला जिसका पॉल दहाईयों से ध्वस्त पड़ा हुआ है लेकिन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक कोई तवज्जो नहीं है
Transcript Unavailable.
हरलाखी बाइक की ठोकर से युवक का ईलाज के दौरान हुई मौत को लेकर ग्रामीणों ने बेनीपट्टी उमगांव मुख्य मार्ग स्थित हुर्राहि चौक के समीप सड़क को घंटो जाम कर उग्र प्रदर्शन किया. मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के कानहरपट्टी गांव निवासी मो. मंसूरी आलम की करीब चौबीस वर्षीय पुत्र मो. अलताफ के रूप में किया गया है. सड़क जाम कर प्रदर्शन में शामिल मोहम्मद मुदस्सिर, मो रिजवान अंसारी, शमशेर अंसारी, अमानत आजाद, साकिब अंसारी, राजुल मंसूरी, फैयाज मंसूरी, राकेश कुमार, मनोज कुमार, रविशंकर कुमार, संदीप ठाकुर सहित दर्जनों ग्रामीणों का आरोप है कि विगत एक अक्टूबर को समय करीब चार बजे दोपहर में कानहरपट्टी गांव निवासी मो. अलताभ अंसारी जयनगर से घर में के लिए लौट रहे थे. इसी क्रम में विशौल गांव स्थित एक बैंक के समीप हरलाखी की ओर से आ रहे बाइक चालक ने ठोकर मार दिया. उक्त बाइक चालक की पहचान देवधा थाना क्षेत्र के रजौली गांव निवासी शिवम सिंह के रूप में बताया जा रहा है. फिर ठोकर मार मारने की के बाद उल्टे शिवम सिंह ने हेलमेट से अलताभ के सिर पर पर मार दिया. साथ ही उसके अन्य चार साथियों ने भी मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से जख्मी को सीएचसी उमगांव ले जाया गया. जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया.इधर घटना के को लेकर मृतक का चाचा मो. अंसरुल अंसारी ने विगत दिनों मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करायी. लेकिन गुरुवार की अहले सुबह ईलाज के दौरान अलताभ की मौत पटना में हो गया. उधर जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनोज कुमार के निर्देश पर एसआई उपेन्द्र कुमार, प्रशिक्षु एसआई आदित्य कुमार, आरपी प्रसाद, पीटीसी प्रमोद कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया.फिर मौके पर बीडीओ कृष्ण मुरारी व सीओ सौरभ कुमार भी पहुंचे लेकिन आक्रोशित लोग किसी का एक भी सुनने को तैयार नहीं हुए. दरअसल आक्रोशित लोग आरोपी की गिरफ्तारी के साथ साथ वरीय पदाधिकारी को आने की मांग में डटे हुए थे.
मधुबनी जिला के हरलाखी प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है इसकी वजह से सड़क की हालत बिगड़ी सड़क पर जहां जल जमाव होने से ही राहगीर परेशान हो रहे हैं
जितिया व्रत आज से शुरू हो गई है जो कि तेल खैर जाने से शुरू हुई है मधुबनी जिला के विभिन्न इलाकों में महिलाएं नदी तालाब पोखर सरोवर इत्यादि में स्नान कर तेल खैर चढ़कर जितिया व्रत की शुरुआत की
डीएम-एसपी सहित वरीय अधिकारियों की उपस्थिति मे खुटौना प्रखंड के खुटौना पंचायत के वार्ड नंबर 1 एवं लदनियां प्रखण्ड के पदमा पंचायत में हुआ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, काफ़ी* *संख्या में आमजनों ने लिया भाग* ---------------------------------------- *सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की दी गई जानकारी , लाभुकों ने साझा किय अनुभव।--------- नहरी पंचायत के मुखिया ने प्लस टू माध्यमिक उच्च विद्यालय में शिक्षकों की कमी की बात बताते हुए अविलम्ब शिक्षकों की पदस्थापन का अनुरोध किया। खुटौना के जन प्रतिनिधि ने नाला की समस्या पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया ।कई जनप्रतिनिधियों ने राशन कार्ड निर्माण ,विभिन्न पेंशन योजना को लेकर पंचायत स्तर पर कैंप आयोजित करने का भी सुझाव दिया। खुटौना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चाहदिवारी के निर्माण का सुझव भी प्राप्त हुआ।-----------* *------पानी की बचत करना हमे अपनी आदत बनानी होगी।-जिलाधिकारी। --------------------- ---- जिलाधिकारी ने जिले के युवाओं से आर्थिक हल , युवाओं का बल निश्चय योजना के तहत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कुशल युवा कार्यक्रम ,स्वयं सहायता भत्ता योजना का का अधिक से अधिक लाभ उठाने का किया अपील -----------जिलाधिकारी के निर्देश पर जन संवाद कार्यक्रम स्थल पर डीआरसीसी द्वारा काउंटर खोलकर बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना,कुशल युवा कार्यक्रम,स्वयं सहायता भत्ता योजना के आवेदन प्राप्त करने के साथ-साथ योजना की दी जा रही है जानकारी। ----------- -------------अपराधमुक्त एवं नशामुक्त मधुबनी को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है। ---पुलिस अधीक्षक।----------जिलाधिकारी ने कहा आम जनता एवं जनप्रतिनिधियो से प्राप्त सुझावों एवं फीडबैक पर होगी त्वरित कार्रवाई।* *--- आमजन तक सरकार की सभी कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी पहुंचाना एवं जनता एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय* *कायम करना जनसंवाद का प्रमुख उद्देश्य-जिलाधिकारी* । -------------------------- *मधुबनी, दिनांक 05/10/2023ः-* * जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा , पुलिस अधीक्षक, सुशील कुमार सहित कई वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में खुटौना प्रखंड के खुटौना पंचायत के वार्ड नंबर 1 एवं लदनियां प्रखंड के पदमा पंचायत में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में आमजनो सहित *काफी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया* । इस जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार की कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई वही कई लाभुकों ने अपना-अपना अनुभव भी साझा किया तथा फीडबैक भी दिया। जनसंवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने जिले के युवाओं से आर्थिक हल , युवाओं का बल निश्चय योजना के तहत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कुशल युवा कार्यक्रम ,स्वयं सहायता भत्ता योजना का का अधिक से अधिक लाभ उठाने का अपील करते हुए कहा कि जन संवाद कार्यक्रम स्थल पर डीआरसीसी द्वारा काउंटर खोलकर बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना,कुशल युवा कार्यक्रम,स्वयं सहायता भत्ता योजना के आवेदन प्राप्त करने के साथ-साथ योजना की जानकारी भी दी जा रही है। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो से अपील करते हुए कहा कि आज समय की मांग है कि हर वह व्यक्ति जो सक्षम है,अनिवार्य रूप से वर्षा जल संचयन एवं सोख्ता का निर्माण कर जल संरक्षण कार्यक्रम में अपनी मजबूत भागीदारी निभाये। उन्होंने कहा कि व्यापक जनसहभागिता से ही जल-जीवन-हरियाली अभियान को सफल बना सकते है। उन्होंने *कहा कि जल की बचत की आदत हमें डालनी ही होगी।* उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा की अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। इसके पूर्व उप विकास आयुक्त, विशाल राज एवं अपर समाहर्ता नरेश झा ने जनहित की महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में आम जनता को विस्तार से बताया । योजनाओं का उद्देश्य, लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया, योजनाओं का आम जनता के जीवन में सकारात्मक प्रभाव तथा जन-सहभागिता पर बारीकी से प्रकाश डाला । जनसंवाद *कार्यक्रम में डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्ण पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ खुटौना एवं लदनियां प्रखंड में विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। डीएम ने कहा की आमजन तक सरकार की सभी कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी पहुंचाना एवं जनता एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय कायम* *करना जनसंवाद का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा जनसंवाद कार्यक्रम में प्राप्त सुझाव एवं फीडबैक पर त्वरित करवाई भी की* जाएगी। उन्होंने कहा की सरकार विभिन्न कल्याणकारी एवं विकास की योजनाओं की जानकारी अत्यंत जरूरी है,उन्होंने उपस्थित लोगो से अपील किया कि प्राप्त जानकारी को अधिक से अधिक लोगो तक पहुचाये ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि समाज सुधार अभियानों के द्वारा सामाजिक स्तर पर भी बहुत परिवर्तन आया है। लड़कियाँ शिक्षा क्षेत्र में काफी बढ़ी हैं। शराब बंदी, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोक, महिलाओं को आरक्षण इत्यादि ने महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाई है। लिंग भेद में कमी आई है। भ्रूण हत्या पर रोक लगी है। कन्या के जन्म को प्रोत्साहन मिला है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ने वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं विधवाओं को समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है तथा आर्थिक रूप से सबल बनाया है। डीएम ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना से लोग स्वच्छतायुक्त सुरक्षित आवास होने से सम्मानपूर्वक जीवन बसर* कर रहे हैं। प्रखंड में बारहमासी आवागमन की सुविधा उपलब्ध है। सौर ऊर्जा के उपयोग से गॉवों की गलियाँ को रौशन करने का कार्य किया जा रहा है।। हर घर नल का जल तथा घर तक पक्की गली-नालियाँ उपलब्ध करायी गई है। स्वच्छ गॉव, समृद्ध गॉव के तहत ई-रिक्शा, पेडल रिक्शा एवं डस्टबिन का क्रय गॉव के सभी वार्डों में किया गया है। हर घर से कचड़े का उठाव कराया जा रहा है। *उन्होंने कहा कि कचड़ा प्रबंधन कार्यक्रम में सभी का सह्ययोग अपेक्षित है।* सोख्ता, जंक्शन चैम्बर एवं नाली आउटलेट के माध्यम से जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थी उठा रहे हैं। कुशल युवा कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षित युवा में कम्प्यूटर, व्यवहार कौशल एवं भाषा कौशल में गुणात्मक वृद्धि आई है। *सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाकर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो* रहे हैं। कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालयों के संचालन में स्त्री शिक्षा के स्तर में संख्यात्मक एवं गुणात्मक वृद्धि लाई है। सतत जीविकोपार्जन योजना तथा जीविका से परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। मत्स्य पालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता आई है। लोगों में ख़ुशहाली आयी है। *डीएम ने कहा कि सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र जिले वासियों के लिए हमेशा उपलब्ध है। प्रावधानों के अनुरूप आपको उत्कृष्ट सेवा प्रदान की जाएगी। *एसपी सुशील कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस -पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय को लेकर लगातार प्रयास किया* जा रहा है। *मोटरसाइकिल रैली द्वारा जिले के सभी क्षेत्रों में पहुँचकर लगभग 50000 से भी अधिक लोगोसे मिलकर उनका फीड बैक लिया* गया। *मधुबनी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 181 लोगो की चोरी या खो गई मोबाइल को वापस दिलवाकर उनके चेहरे पर* लाने का भी काम किया है। उन्होंने कहा कि अपराधमुक्त एवं नशामुक्त मधुबनी को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है। *उन्होंने कहा कि डायल नंबर 112 का जरूर उपयोग करे।यह 24 घण्टे की सेवा है। इस सेवा के तहत वर्तमान में औसतन 12 मिनट में मधुबनी पुलिस आपकी* सहायता के लिए उपलब्ध हो जाती है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2023 से अबतक 2 लाख लीटर देशी-विदेशी शराब जप्त की गई है साथ ही 335 कुख्यात अपराधियो की गिरफ्तारी भी की* गई है। जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अब कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित नहरी ,खुटौना पंचायत के मुखिया सहित उपस्थित कई जनप्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। नहरी पंचायत के मुखिया ने प्लस टू माध्यमिक उच्च विद्यालय में शिक्षकों की कमी की बात बताते हुए अविलम्ब शिक्षकों की पदस्थापन की मांग किया गया। खुटौना के जन प्रतिनिधि ने नाला की समस्या पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया ।कई जनप्रतिनिधियों ने राशन कार्ड निर्माण ,विभिन्न पेंशन योजना को लेकर पंचायत स्तर पर कैंप आयोजित करने का भी सुझाव दिया। खुटौना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चाहदिवारी के निर्माण का सुझव भी प्राप्त हुआ। उक्त कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त विशाल राज, एडीएम नरेश झा, ,डीपीआरओ परिमल कुमार,एसडीओ फुलपरास एवं जयनगर,ओएसडी अमेत विक्रम बेनामी,,जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी,सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं काफी संख्या में आमजनों ने भाग लिया।
जीवन मैं स्वस्थ का क्या महत्व है उसके बारे में बताता हुआ एक व्यक्ति
अटल पेंशन योजना के बारे में एक व्यक्ति से बात करते हुए
