बिहार राज्य के मधुबनी से संजय कुमार बब्लू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि पंचायत चुनाव के सर्वे के दौरान लोगों से यह सुनने को मिला की वर्तमान मुखिया के द्वारा पंचायत में कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। जिससे लोगों में काफी उदासीनता बनी हुई है। अब लोगों ने यह मन बना लिया है कि वे ऐसे मुखिया उम्मीदवार को मुखिया पद पर देखना चाहते हैं जो पंचायत के विकास के लिए कार्य करें
