भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधान सभा चुनाव-2020 के अवसर पर दिनांक 10.11.2020 (मंगलवार) को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है। इस जिला में मतगणना का कार्य क्रमशः 31-हरलाखी, 32-बेनीपट्टी, 33-खजौली, 34-बाबूबरही, 35-विस्फी, 36-मधुबनी, एवं 37-राजनगर, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का आर0के0 काॅलेज, मधुबनी स्थित मतगणना स्थल/बज्रगृह में तथा 38-झंझारपुर, 39-फुलपरास, एवं 40-लौकहा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का मतगणना का कार्य डी0एन0आई0 काॅलेज, मधुबनी में 08ः00 बजे पूर्वाह्न से प्रारम्भ होकर अपराह्न तक सम्पन्न होगा। पूर्व में ऐसा देखा जाता है कि मतगणना के दिन आम लोक नाजायज मजमा बनाकर मतगणना स्थल एवं इर्द-गिर्द जमा हो जाते है, मतगणना कार्य बाधित करने का प्रयास करते हैं और लोक शांति को भी प्रभावित करते हैं। इससे मतगणना की गोपनीयता भंग होने की संभावना से इन्कार नही किया जा सकता है। स्वच्छ निष्पक्ष एवं शातिपूर्ण वातावरण में मतगणना सम्पन्न कराने तथा तथा लोक व्यवस्था बनाये रखने हेतु यह आवश्यक है कि मतणगना तिथि को आम लोगों/राजनैतिक दलों/प्रत्याशियों के समर्थकों को मतगणना स्थल के आसपास एकत्रित होने, नाजायज मजमा बनाने, असामाजिक तत्वो एवं अपराधियों की गतिविधियों पर पूर्णतया रोक लगाई जाय।उक्त आलोक में डाॅ0 निलेश रामचन्द्र देवरे, जिला दण्डाधिकारी, मधुबनी दं0प्र0सं0 की धारा-144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मतगणना स्थल (आर0के0 काॅलेज, मधुबनी) एवं डी0एन0वाई0 काॅलेज, मधुबनी के आस-पास के क्षेत्र में निम्नांकित निषेधाज्ञा जारी किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
