मधुबनी से प्रमोद झा जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के ग्राम स्वराज्य के अवधारणा को राजनगर प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में इन दिनों धीरे-धीरे धरातल पर क्रियान्वित करने के लिए तत्पर हो गए है। इस कड़ी में कोइलख पंचायत के मुखिया शेखर सुमन एवं ग्राम कचहरी के सरपंच मनोज कुमार झा अपने पंचायत में विभिन्न समस्याओ के उचित समाधान के लिए जहाँ तत्पर दिख रहे है,वही निर्मल ग्राम के तहत कोइलख पंचायत के मुखिया द्वारा विभिन्न वार्डो में शौचालय निर्माण का कार्य तीव्र गति से शुरू हो गयी है। इधर ग्राम कचहरी के सरपंच मनोज कुमार झा समझौता के आधार पर पंचायत के लोगो को उचित न्याय देने के लिए कमर कस लिए है।