पहाड़पुर प्रखंड मुख्यालय पंचायत के वार्ड संख्या दस कोटवा गांव स्थित पूर्व यज्ञ स्थल पर विश्वकल्याण के निमित हो रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर बुधवार को बड़े ही धूम धाम से गाजे बाजे के साथ कलश जलयात्रा निकाली गई। जिसमें 2100 कन्याओं व महिला पुरुषों ने भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू हो कर पहाड़पुर, लतिया, बरकुरवा, सोनवल, तेजपुरवा पाण्डेय टोला के रास्ते मलाही सिरनी होते हुए नारायणी नदी के सखवा घाट पहुंचा। यज्ञ के आचार्य नित्यानंद पाण्डेय द्वारा जल बोझी कराया गया।