सुगौली,पू च:--स्थानीय थाना क्षेत्र में आसन्न चुनाव व पर्व त्यौहार को लेकर पुलिस ने जांच अभियान तेज कर दिया है।जिला से आये सीआईएसएफ के जवानों के साथ पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को सघन जांच अभियान चलाया। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने बताया कि चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आये सीआईएसएफ के जवानों के साथ अधिकारियों को लगाया गया है। जो चुनाव और महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर थाना के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जवानों के साथ शराब विनष्टीकरण का भी अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि लगातार वाहन जांच व अन्य किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है। वाहन जांच अभियान से बिना कागज व हेलमेट पहन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों में हडकंप रहा,वे लोग पुलिस से नजर बचा कर इधर-उधर से निकलने का प्रयास करते देखे गये।