पीपराकोठी। झखरा उपराटी में भूसा रखे झोपड़ी में आग लगने से झुलस कर एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक वृद्ध बरकुरवा के जागा राय(65) बताया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जाता है कि वृद्ध अपने घर से दूर झखरा उपराटी में बथान है। जहां एक झोपड़ी में भूसा व जलावन रखने सहित बकरी बांध कर रखा जाता था। शाम को दीया जलाने के क्रम में झोपड़ी में आग लग गई। आग से बकरी को बचाने के क्रम में मृतक आग के चपेट में आ गया।