सुगौली,पू.च:--सुगौली थाना में नये थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार का पदस्थापन हुआ है। उन्होंने शनिवार को अपना योगदान दिया। नवपदस्थापित थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार और पुलिस निरीक्षक अनिल सिन्हा को सुगौली चेम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स के द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। चेम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता,सचिव प्रियांशु सर्राफ,सत्यनारायण अग्रवाल,संजय अग्रवाल सहित अन्य ने थाना पहुंच कर दोनों पदाधिकारियों को अंगवस्त्र प्रदान कर माला पहना कर स्वागत किया। साथ ही सुगौली थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था रखने की दोनों अधिकारियों से अपेक्षा की गई। वहीं थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण,शराब कारोबारियों पर लगाम लगाना और शांति व्यवस्था कायम रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।