शिकारगंज के हराज भेड़ियाही गांव में भूमि विवाद में गुरुवार शाम युवक टुन्ना सिंह (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे खदेड़कर तीन गोलियां मारी गईं। पुलिस को मौके से चार खोखे मिले हैं। टुन्ना सिंह और सत्येन्द्र सिंह के बीच पूर्व से भूमि विवाद था। गुरुवार शाम दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद काफी बढ़ गया। इसी दौरान सत्येन्द्र सिंह के पुत्र सन्नी सिंह ने टुन्ना सिंह को गोली मार दी। गोली लगने के बाद टुन्ना भागने लगा लेकिन उसे खदेड़ते हुए उसके दरवाजे पर जाकर दो गोली और मार दी। उसने मौके पर ही दमतोड़ दिया।