राजेपुर व पकड़ीदयाल पुलिस ने मधुबन में छापेमारी कर आजाद हिंद फौज के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में 26 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाशों में मधुबन का सन्नी सिंह व दीपू सिंह शामिल है। मधुबन बाजार में दोनों बदमाशों के देखे जाने पर तीन थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।