प्रधान सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग बिहार पटना पंकज कुमार के द्वारा बुधवार को ओबीसी हॉस्टल अंबिका नगर मोतिहारी एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास लुअठांहा मोतिहारी का निरीक्षण किया ।ओबीसी हॉस्टल अंबिका नगर मोतिहारी में 100 छात्रों के विरुद्ध 81 छात्र नामांकित है । जननायक कर्पूरी ठाकुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास, लुअठांहा, मोतिहारी में 100 के विरुद्ध 70 छात्र नामांकित हैं । छात्रावास में आवासित छात्रों से उन्होंने स्वयं संपर्क किया । साथ ही सुविधाओं एवं समस्याओं से वे अवगत हुए। छात्रावास में सभी योजनाओं का लाभ छात्रों को प्रदान करने हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए । छात्रावास में छात्रों के लिए रहन-सहन, खानपान,लाइब्रेरी,ऑनलाइन क्लासेज, कंप्यूटर,बिजली, पंखा, बेड आदि की समुचित व्यवस्था की गई है । प्रति छात्र को प्रतिमाह 9 किलो चावल एवं 6 किलो गेहूं एवं 1000 रुपए प्रतिमाह छात्रावास भत्ता प्रदान की जाती है । इस अवसर पर डीएम सौरभ जोरवाल, उप विकास आयुक्त समीर सौरभ, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्रेष्ठ अनुपम आदि उपस्थित थे।
