हीट वेव के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। बुखार, दम फूलने की बीमारी से लेकर डायरिया व ब्लड प्रेशर की बीमारी बढ़ गयी है। सदर अस्पताल के आउटडोर में मरीज़ों की भीड़ काफी बढ़ गयी है। वहीं पिकू वार्ड व एसएनसीयू का भी बेड भर गया है। मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या में जबरदस्त उछाल आ गया है। महिला काउंटर से लेकर पुरुष काउंटर पर जबरदस्त भीड़ है। दिन के करीब 12 बजे तक 6 सौ मरीजों का इलाज के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ था। जबकि सौ से अधिक मरीज लाइन में लगे थे। पुर्जा पर अधिकांश मरीजों को बुखार से लेकर ब्लड प्रेशर से चक्कर आने व डायरिया की शिकायत थी। वहीं, महिलाओं को दम भूलने से लेकर बुखार का शिकायत था। पिकू वार्ड मै भर्ती बच्चे में तेज बुखार और डायरिया से ग्रसित बच्चे भर्ती थे।हीट वेव के कहर से 41 डिग्री सेल्सियस पर पारा पहुंच गया है।मौसम विभाग ने 11 जून तक अलर्ट जारी किया है। संभावना है कि अगले पांच छह दिनों में 43 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जिला के वरीय चिकित्सक डॉ टीपी सिंह ने बताया कि हीट वेब से बच्चे, मधुमेह के रोगी, ब्लड प्रेसर व दम्मा के रोगी को विशेष सावधानी बरतनी है। सिर को उजला तोलिया से लपेट कर ही बाहर निकलें।