आदापुर थाना क्षेत्र के रक्सौल-घोड़ासहन कनॉल रोड पर एक बगीचा से पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों के पास से दो देसी पिस्तौल, चार कारतूस, लूट की बाइक व खटका चाकू बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों में आदापुर धबधबवा के सन्नी कुमार, राजा पासवान, साबीर आलम, नगर बेलबनवा के कृष्णा कुमार व छतौनी बड़ा बरियारपुर के विक्की कुमार शामिल है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने जानकारी दी।
