बिहार बोर्ड के मैट्रिक और इंटर के छात्र-छात्राओं को अब उनकी सारी जानकारी बीएसईबी मोबाइल एप पर मिलेगी। मैट्रिक और इंटर 2024 के सभी छात्र- छात्राओं को उनकी व्यक्तिगत तमाम जानकारी एप के माध्यम से भेजी जायेगी। इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर, फॉर्म की जानकारी, किसी तरह की सुधार की जानकारी आदि शामिल होगी। छात्र अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से सारी जानकारी देख सकेंगे। अब हर तरह की सुविधा मोबाइल पर ही उपलब्ध होगी।बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने छात्रों और शिक्षकों के लिए बीएसईबी मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप पर छात्रों को पढ़ाई और परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी मिल जाएगी। मैट्रिक और इंटरमीडिएट के छात्र इस ऐप की मदद से सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए एक ऐप लॉन्च किया गया है।मैट्रिक व इंटर के परीक्षार्थियों व शिक्षकों की सुविधा के लिए ‘बीएसईबी मोबाइल एप’ लांच किया गया है। शिक्षकों के लिए भी उपयोगी होगा एप बीएसईबी मोबाइल एप इसके जरिए मैट्रिक और इंटरमीडिएट के लाखों परीक्षार्थी अपना फाइनल एडमिट कार्ड, डमी एडमिट कार्ड, रजिस्ट्रेशन कार्ड, ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म और अन्य जानकारी देख सकते हैं।इस एप के माध्यम से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की परीक्षाओं में मूल्यांकन कार्य करने वाले सभी शिक्षकों को उनके ज्वाइनिंग लेटर आदि की जानकारी भी मोबाइल एप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। यूनिक आईडी से होगी छात्रों की पहचान अब सभी छात्रों को एक यूनिक आईडी नंबर दिया गया है। यूनिक आईडी से छात्रों की पहचान होगी व छात्र एप पर अपने प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज भी देख सकते हैं।
