आगामी एक फरवरी से होने वाली इंटर की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गयी है।जिले में कुल 54 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें, सदर अनुमंडल में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अन्य अनुमंडलों में कुल 25 परीक्षा केंद्र बने हैं। इस बार लड़कों के लिए 23 व लड़कियों के लिए 31 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा में कुल 56034परीक्षार्थी शामिल होंगे।साइंस में 15,685, आर्ट्स में 37610, कॉमर्स में 2733 व वोकेशनल कोर्स में 6 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डीईओ संजय कुमार के अनुसार परीक्षा की तैयारी की समीक्षा के लिए 5 जनवरी को अपराह्न 1 बजे से एमजेके कन्या इंटर कॉलेज में बैठक होगी। जिसमें सभी केंद्राधीक्षक भाग लेंगे। सिकहरना अनुमंडल में 4 परीक्षा केंद्रसिकरहना अनुमंडल में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें, उच्च विद्यालय ढाका में जेएलएनएम कॉलेज घोड़ासहन,उवि चिरैया कोठी, एमआरडीएसबीडी जयप्रभा उ वि घोड़ासहन, गांधी उच्च विद्यालय भेलवा सर्किल, उ मा वि फुलवरिया ढाका,उ मा वि तेलहारा कला ढाका,यूएचएस चंदनबारा उर्दू ढाका, एसपी पब्लिक स्कूल ढाका(छात्रा) में उ वि ढाका व मौलाना आजाद उर्द उ वि खैरवा, महादेव साह उच्च विद्यालय चिरैया कोठी(छात्रा) में बीएमआर इंटर कॉलेज ढाका, मुन्नीलाल सिंह उ वि कुंडवाचैनपुर, ठाकुर राम मथुरा प्रसादउ वि घोड़ासहन व बाबा मस्त राम इंटर कॉलेज ढाका(छात्रा) में उ वि सिरौना,श्री सर्वजीत उ वि भंडार, राजकीय कन्या उ वि करमवा, उ मा वि बड़हरवा, उ मा वि लक्ष्मीपुर लौखान, उ मा वि टोनवा व उ मा वि समनपुर का परीक्षा केंद्र बना है।