मोतिहारी। बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा में किसान की गला रेतकर हत्या कर दिया गया है। उसका शव घर से आधा किलोमीटर की दूरी पर आलू के खेत से बरामद हुआ है। किसान शाम सात बजे घर से खेत की ओर निकला था। परंतु घर वापस नही लौटा। व सुबह उसका शव बरामद हुआ। मृतक किसान चैलाहा टाल गांव का मुनिलाल प्रसाद बताया जाता है। किसान के पेट में भी चाकू मारी गई है। मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम में भेज मामले की तहकीकात में जुट गई है।