596 बोतल देशी शराब बरामद,कारोबारी जेल पुरनहिया--पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर दोस्तिया गांव से 300 एम एल का 596 बोतल देशी शराब बरामद किया है।साथ ही कारोबारी विजय महतो को भी गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार बिक्रेता को मंगलवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को संध्या गश्ती के दौरान अवैध शराब के साथ उक्त कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।
