बंजरिया थाना में सोमवार को संजय चौधरी ने थानाध्यक्ष के पद पर योगदान दिया। इससे पहले वे चकिया थाना व नाका नम्बर एक मे दारोगा के पद पर पदस्थापित थे। बताते चले कि रविरंजन कुमार के निलंबित होने के बाद पड़ खाली था। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के द्वारा संजय चौधरी को नियुक्त किया गया। इनके सामने क्षेत्र में शराबबन्दी पर रोक लगाना एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि क्षेत्र के झखिया,चैलाहा,खड़वा,सहित अन्य क्षेत्रों में शराब की बिक्री होती है। पूर्व थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार भी शराब बंदी पर अंकुश नही लगा पाने के कारण निलंबित हुए।