पीएचसी पकड़िया द्वारा सोमवार को कुल 332 फ्रंटलाइन वर्कर को कोबिड 19 टीका दिया गया। जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार झा ने बताया कि पीएचसी, प्रखंड कार्यालय,अंचल कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय व थाना परिसर में कोबिड 19 का टीका दिया गया। जिसमें कुल 332 स्वाथ्य कर्मी,आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका, प्रखंड कर्मी,अंचल कर्मी,पुलिस कर्मी सहित अन्य लोगो को टीका दिया गया। हालांकि आशा कार्यकर्ता,आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका काफी कम संख्या में आई। प्रभारी ने कहा कि हम लगातार अधिकारियों के सम्पर्क में है। ताकि मंगलवार को सभी लोग आकर टीका ले सके।
