पीएचसी पकड़िया बंजरिया में एन्टीरैबिज इंजेक्शन नही होने से क्षेत्र के लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिसवा समीर व सौरभ को एन्टीरैबिज डोज नही मिलने से काफी परेशान दिखे। उन्होंने कहा कि प्रथम डोज पड़ गया है। परन्तु जब दूसरी डोज लेनेक लिए आये तो पीएचसी के कर्मी द्वारा बताया गया कि एन्टीरैबिज नही है। पूछने पर स्वास्थ्य प्रबन्धक आदित्य रंजन ने बताया कि इंडेन बना कर दिया गया है। जिले से मिलते ही उपलब्ध करा दिया जाएगा।
