हथिसार गांव में हुई लाखों की चोरी पुरनहिया--थाना क्षेत्र के हथिसार गांव मे गुरुवार की रात्रि मे अज्ञात चोर द्वारा दो घर से लाखों रूपये मूल्य की चोरी कर ली गई है।चोर गिरोह ने गृहस्वामी मनोज सिंह के घर के दक्षिण पश्चिम कोना मे सेंधकाटकर करीब तीन लाख रूपये मूल्य का आभूषण, लगभग तीस हजार मूल्य का कपडा एवं घर बनाने के लिए रखा सवा लाख कैश की चोरी कर ली गयी हैं।वहीं कार्तिक कुमार झा के घर से लगभग हजारों रूपये मूल्य की चोरी की गयी है।इस सम्बंध मे पीड़ित परिवार द्वारा थाना मे शिकायत दर्ज करायी गयी है।घटना की सूचना पर प्रभावी थानाध्यक्ष जयनाथ प्रसाद व पुअनि द्वारिका सहनी ने घटना की जांचपड़ताल की है।