बिहार के पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी से लालू पासवान मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटी बचाओ,बेटी पढाओ कार्यक्रम के तहत अपनी बात रखते हुए कहते हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में बेटियों की शिक्षा पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता क्योंकि लोगों की यह मानसिकता है कि लड़कियों को तो सिर्फ घर ही संभालना है वो पढ़ कर भी चूल्हा चौका का ही काम करेगी। अतः लालू पासवान अभिभावकों को यह सन्देश देते हैं कि बेटियों को भी शिक्षा का अधिकार है उनके साथ भेदभाव ना करे और बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करें।
