चकाई थाना क्षेत्र के बिसनपुर मैदान के समीप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को चकाई पुलिस ने जब्त किया है। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि जमुई एसपी के निर्देश पर चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बिसनपुर मैदान से एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जदयू प्रत्याशी सह विधान परिषद सदस्य संजय प्रसाद ने सोमवार को चकाई प्रखंड के गांव में जनसंवाद के माध्यम से आभार यात्रा प्रारंभ किया | आभार यात्रा की शुरुआत उन्होंने कपरि डीह गांव से की और मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए  उन्होंने कहा कि  विधानसभा चुनाव के दौरान  आप सबों ने  मतदान मेरे पक्ष में करके भरपूर प्यार एवं स्नेह दिया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

छठ पूजा के मौके पर चकाई बाजार के बगल स्थित नवा आहर छठ घाट पर आयोजित 4 दिवसिय गोशाला मेले में सोमवार शाम को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी | इस मौके पर श्रद्धालुओं ने छठ घाट पर नवनिर्मित सूर्य मंदिर में स्थापित घोड़े पर सवार भगवान भास्कर ,राधाकृष्ण, भगवान गणेश,भगवान भोलेनाथ ,मां पार्वती सहित विभिन्न देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर  मेले का लुफ्त उठाया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चकाई थाना क्षेत्र के भदबारी टॉड गांव निवासी भूदेव राम के खलिहान में आग की चिंगारी से लगी आग में खलिहान में रखे सब धान जलकर राख हो गया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

गुरुवार की संध्या खरना के साथ ही व्रतियों के लिए 36 घंटे का निर्जला उपवास शरू हो गया। आज व्रतियों नें दिनभर उपवास रखकर देर शाम को पूजा अर्चना कर खरना किया। तत्पश्चात लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

चकाई प्रखंड अंतर्गत नोआडीह पंचायत के करही गांव में छठ महा पर्व को लेकर छोटका आहार घाट साफ सफाई में जुटे युवकों ने अपनी मेहनत से तालाब की सफाई कर इसे छठ व्रत के लायक बना दिया है | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।    

Transcript Unavailable.

चकाई प्रखंड विकास पदाधिकारी चकाई सुनील कुमार चांद ने आसन्न छठ महापर्व को देखते हुए उसकी तैयारी को लेकर प्रखंड के कई छठ घाटों का निरीक्षण कर स्थानीय पूजा समितियों को दिशा निर्देश दिया | चकाई का सबसे बड़ा आहर नवा आहर छठ घाट पर जाकर बीडीओ ने तालाब में भरे जलकुंभी को पूजा समिति के सदस्यों द्वारा साफ सफाई करने का निर्देश दिया |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

चकाई प्रखंड में छठ पूजा की तैयारी को लेकर छठ घाट की सफाई में लोग जुट गये हैं और चकाई बाजार स्थित छठ घाट पर लगने वाले 5 दिवसीय गोशाला मेले को लेकर छठ पूजा समिति के पहल पर मूर्तिकारों द्वारा सूर्य भगवान सहित विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।