चकाई शनिवार की रात करीब आठ बजे चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ गांव निवासी नकुल यादव के घर में लगी आग से लगभग 80 हजार रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गई.मिली जानकारी के अनुसार दीपावली के दिन अपने- अपने घरों में मिट्टी के दिये तथा मोमबत्ती जला कर दीपो का पर्व दीपावली में रोशनी कर रहे थे तब तक नकुल यादव के घर में आग लग गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नव निर्वाचित विधायक सुमित कुमार सिंह के विरुद्ध सोसल मीडिया पर भ्रामक खबर चलाने के विरुद्ध पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं सोनो निवासी राहुल कुमार को मंहगा पड़ता दिखलाई पड़ रहा है.राहुल कुमार नें फेसबुक वॉल पर लिखा था कि जीत के बाद नव निर्वाचित विधायक सुमित कुमार सिंह अपने काफिले के साथ पूजा अर्चना के लिए देवघर गए थे. देवघर से वापस लौटनें के क्रम में इनके काफिले की एक गाड़ी के चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चकाई पंचमुखी हनुमान मंदिर में चकाई विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक सुमित कुमार सिंह पूजा अर्चना कर चकाई विधानसभा, जमुई जिला,अंग क्षेत सहित समस्त बिहारवासियों की ख़ुशहाली के लिये प्रार्थना किए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चकाई थानाक्षेत्र के खास चाकाई निवासी   सुरेंन तुरी 55 वर्ष की उसके मंझले पुत्र मुकेश तुरी द्वारा गत दीपावली की रात पीट पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर उसे लापता कर देने की बात सामने आई है.वहीं कुछ लोगों ने नाम नही छापने की शर्त पर बताया कि बीते शनिवार लगभग दो बजे रात को मुकेश तुरी अपने पिता सुरेंन तुरी को कंधे पे लादकर तथा कपड़े में लपेटकर कोहवरा गाँव की ले गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बीते शनिवार की रात अमावस्या  की रात्रि को प्रखंड के कई मंदिरों में स्थापित मां काली की पूजा अर्चना श्रद्धालुओं द्वारा धूमधाम से की गई.इस मौके पर शनिवार की मध्य रात्रि  चकाई गोला मंदिर, कियाजोरि,नगड़ी, करही,  धवना, केवाल,माधोपुर, बामदह ,घटियानी,कर्णगढ़  आदि मंदिरों में मां काली की प्रतिमा को पिंडी पर स्थापित कर तथा पूरे विधि विधान के साथ विद्वान पंडितों द्वारा मां  कालिका की प्रतिमा में  प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा अर्चना बहुत ही हर्षोल्लास के साथ की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सुमित कुमार सिंह ने जीत दर्ज कर सभी पार्टी की नींद उड़ा दी | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

चकाई से जीते सुमित सिंह

मंगलवार को मतगणना शुरू होते ही सभी दूरदर्शन से चिपक गए। लोग पल-पल की जानकारी के लिए रिमोट से विभिन्न चैनलों के दरबाजे खटखटाते रहे। खासकर विभिन्न दलों के समर्थक सुबह से ही रुझान जानने के लिए बेचैन दिखलाई पड़े। वहीं चकाई से लोग जमुई में मौजूद समर्थकों से फोन के माध्यम से भी जानकारी लेते रहे। मतगणना शुरुआत में एक बार संजय प्रसाद एवं एक बार सावित्री देवी नें बढ़त बनाया। लेकिन जैसे ही सुमित कुमार सिंह दोनों को पछाड़कर आगे निकले तो उन्होंने फिर मुड़कर पीछे नहीं देखा। ऐसे में समर्थकों के दिलों की धड़कन मतगणना के दौरान काफी तेज चलती रही। लेकिन जैसे ही स्पष्ट हो गया कि सुमित कुमार सिंह की जीत लगभग तय हो गई है। समर्थक खुशी में डूब गए। जबकि अन्य दलों के समर्थकों में मायूसी छा गई।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।