Transcript Unavailable.
प्रखंड अंतर्गत सरौन पंचायत के मड़वा गांव स्थित रणवा आहर में निर्माण कार्य के दौरान संवेदक द्वारा भारी अनिमितता बरतने का आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने लगाया है. स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि लगभग एक करोड़ की लागत से बन रहा इस आहर का निर्माण कार्य 6 माह पूर्व शुरू किया गया था. कुछ दिन खुदाई कार्य चलने के बाद काम को बंद कर दिया गया जिस कारण कार्य अधूरा रह गया
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर शुक्रवार 27 नवम्बर को अखिल भारतीय किसान महासभा एवं अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा की और से चकाई प्रखंड मुख्यालय के समक्ष देशव्यापी कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय धरना दिया जायेगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के केंद्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देश पर विभिन्न मांगों को लेकर चकाई प्रखंड के सभी ग्रामीण डाक सेवक आज हड़ताल पर रहे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जयप्रकाश चौक के समीप चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी के नेतृत्व में वाहन जाँच अभियान चलाया गया। इस दौरान मास्क का भी कड़ाई से जाँच किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई जमुई मुख्य मार्ग पर बटिया घाटी में स्कोर्पियो एवं बोलेरो की आमने सामने की टक्कर में कई लोग आंशिक रूप से घायल हो गए। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो पर सवार लोग झाझा के दादपुर से तिलक समारोह में भाग लेने आनसोल जा रहा था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
थानाक्षेत्र अंतर्गत चाकाई गिरीडीह मुख्य मार्ग पर बेजा मोड़ के समीप चकाई पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एक आल्ट्रो से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया गया है। जब्त शराब रॉयल स्टेग कम्पनी का 375 एम एल का 142 लीटर बताया जाता है। इस बारे में जानकारी देते हुए चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत मात्र ₹12 के प्रीमियम पर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक चंदन कुमार के द्वारा लाभुक को शिविर लगाकर सरवन शाखा में बुधवार को दो लाख का चेक सौंपा गया | शिविर में लोगों को जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक चंदन कुमार ने कहा कि आज से दो वर्ष पूर्व बरमोरिया पंचायत के गरुड़ बाग गांव निवासी उस्मान अंसारी के खाते में प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत बीमा की गई थी | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सीआरपीएफ 215 बटालियन के कमांडेंट मुकेश कुमार के निर्देश पर सहायक कमांडेंट अविनाश कुमार द्वारा प्रखंड के घोरमो स्थित सीआरपीएफ कैम्प में बुधवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहलिया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय लालू पंडित पिता शंकर पंडित ग्राम हरिअंधी के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक लालू पंडित मोहलिया मोड़ के समीप स्थित अपने साईकिल दुकान से सोमवार की रात्रि अपना घर हरिअन्धी लौट रहा था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
