प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों,स्कूलों,और ग्रामीण क्षेत्रों में सरस्वती पूजा की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
माधोपुर मंडल अध्यक्ष मनोरंजन पांडे की अध्यक्षता में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आवासीय माधोपुर भाजपा कार्यालय में प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण शिविर कि अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मनोरंजन पांडेय ने कि जबकि मंच संचालन जिला मंत्री और माधोपुर मण्डल प्रशिक्षण शिविर प्रभारी मनोज पोद्दार ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
थाने में गए कुछ आदिवासी जाति के लोगों के साथ अवर निरीक्षक ने दुर्व्यवहार किया। इस मामले के विरोध में भाकपा माले ने आज प्रतिरोध मार्च निकाला। उनका कहना है जब तक अवर निरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जायेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आग से झुलस कर मरने वाली महिला की मौत के बाद मृतका के पिता ने थाने में बेटी के ससुराल वालों पर दहेज़ की माँग और बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज पुलिस कर्मियों ने कोविड 19 का टीका लिया। टीका लेने के बाद कर्मियों ने कहा की इस टीका को लेने के बाद किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है। इसलिए अफवाहों पर ध्यान ना दें और इस टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गयी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सीआरपीएफ 215 बटालियन एवं चकाई पुलिस द्वारा संयुक्त ऑपरेशन के दौरान थानाक्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित पंचायत बोंगी के अम्बा टांड़ एवं खूंटीटांड़ गांव स्थित जंगल से सटे खेतों में लगभग ढाई एकड़ में लगे अफीम के फसल को नष्ट किया | इस मौके पर पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों द्वारा ट्रेक्टर चलाकर अफीम के खड़े फसलों को नष्ट कर दिया गया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। बताया जाता है कि इस नक्सलप्रभावित क्षेत्र में यह फसल नक्सलियों की देख रेख में लगाई गई थी.फसल की कटाई होने के बाद इससे करोड़ो रूपये की आय नक्सलियों को होनी थी.पूर्व में भी पुलिस एवं सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर कई बार अफीम के फसलों को नष्ट किया जा चुका है इसके बावजूद नक्सली संगठन अपनी आय के लिए स्थानीय ग्रामीणों पर दवाब बना कर गुप्त तरीके से चोरी छिपे अफीम की खेती करवाते है. हालांकि पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. मौके पर सीआरपीएफ उप कमांडेंट अविनाश कुमार
तीन कृषि कानून सहित अन्य मांगों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में बुधवार को कांग्रेस प्रखंड कमिटी द्वारा प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया.इस प्रदर्शन के मौके पर मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लागू किये गए कृषि कानून के विरोध में आज किसान लगभग 76 दिनों से सड़क पर बैठ कर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रही है मगर सरकार पर इसका कोई असर नही हो रहा है उल्टे किसानों पर दमनात्मक कार्रवाई करने में लगी हुई है
स्थानीय विधायक के बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने से चकाई प्रखंड नके माधोपुर के लोगों में हर्ष व्याप्त है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चकाई प्रखंड के रामचंद्रडिह में भाजपाइयों ने राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए सहयोग संग्रह किया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
