चकाई विधायक सुमित कुमार सिंह के मंत्री पद की शपथ लेते ही चकाई में समर्थकों के बीच खुशी की लेहर दौड़ गई। चकाई में जगह-जगह समर्थकों नें एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवं पटाखे छोड़कर खुशी का इज़हार किया। वैसे तो सुमित कुमार सिंह के मंत्री बनने की चर्चा बहुत दिनों से थी लेकिन औपचारिक घोषणा होते ही समर्थक खुशी में डूब गए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चकाई प्रखंड के एस. के. प्लस-टू हाई स्कूल के समीप एक निजी भवन में रविवार को विश्व सनातन वैदिक संघ की कार्यकारणी गठन को लेकर नवीन पाण्डेय के अध्यक्षता में आयोजित की गई एक बैठक | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम चकाई चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बासुकीटॉड - सिमुलतला मुख्य मार्ग पर जमुआ आहार के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक 25 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गईं.मृतक युवक की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के सहाना कॉलोनी निवासी सुदामा सिंह के 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में  की गईं.वही घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गईं.मृतक के परिजनों ने बताया कि अभिषेक शनिवार की दोपहर को खाना खाकर बिना किसी को बताए घर से  बाइक लेकर निकला था.वही घटना की सूचना परिजनों को रविवार की सुबह  को मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि अभिषेक घर का इकलौता चिराग और दो बहनों का इकलौता भाई था. घटना के बाद पिता सुदामा सिंह, मां काजल देवी और बहन लक्ष्मी कुमारी एवं अंजली कुमारी का रो रो कर बुरा हाल था. इधर पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया.

उत्पाद विभाग द्वारा चकाई हदेवघर मुख्य मार्ग पर सीआरपीएफ कैम्प के समीप अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान देवघर से चकाई की ओर जानें वाली प्रत्येक चार पहिया वाहनों की डिग्गी की जांच की गई। जानकारी देते हुए। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  सीआरपीएफ कैम्प के सिपाही मनोज कुमार पांडेय नें बताया कि अवैध शराब तस्करी को रोकनें के लिए झारखण्ड से बिहार में प्रवेश करने वाली सभी गाड़ियों की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। मौके पर अवर निरीक्षक सुखबिंदर, विपिन कुमार सिन्हा, अरुण कुमार सिंह, रामबालक सिंह, शिवबालक सिंह, सुधीर यादव सहित कई अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

शनिवार को चकाई रेफरल अस्पताल में कुल 9 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। जानकारी देते हुए अस्पताल प्रभारी डॉ० रमेश प्रसाद नें बताया कि प्रत्येक दिन कुल 9 बेड की उपलब्धता के आलोक में 9 महिलाओं का बंध्याकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वैसे तो प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को बंध्याकरण किया जाता है लेकिन अधिक संख्या को देखते हुए पिछले लगभग डेढ़ माह से प्रत्येक दिन बंध्याकरण किया जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि बंध्याकरण के लिए इच्छुक महिलाओं को पूर्व में ही पंजीकरण कराना पड़ता है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा आयोजित देशव्यापी चक्का जाम कार्यक्रम के समर्थन में अखिल भारतीय किसान महासभा एवं भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर चकाई मुख्य चौक को जाम कर दिया। वहीं चक्का जाम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार किसान आन्दोलन पर दमन ढा रही है। सरकार तीन काला कृषि कानून के खिलाफ आन्दोलनरत किसानों एवं पत्रकारों की गिरफ्तारी कर आन्दोलन को खत्म कर देना चाहती है। लेकिन लगातार चल रहे किसान आन्दोलन के समर्थन में किसानों का कारवां बढता जा रहा है। देश के किसान एवं जिन्हे रोटी से वास्ता है वे सभी इस आन्दोलन के साथ हैं। वहीं मोदी सरकार खेती किसानी को पूंजीपतियों के हाथों में सौंपकर अपने आप को काॅरपोरेट पक्षधर साबित करने में लगी हैं। मौके पर आदिवासी किसान नेता कामरेड कालू मरांडी ,मोहम्मद सलीम अंसारी, संजय राय, शिवन राय, राधे साह, रुपन साह, किशोर मुर्मू, अशोक पंडित, धनेश्वर यादव, सीताराम यादव, फूचन टूडू, शिबू हेम्ब्रम, बालदेव राय, बासुदेव हांसदा, राजकिशोर किस्कु, उर्मिला देवी, सेवकी देवी, सावित्री देवी, सुमा मुर्मू, मारिया हेम्ब्रम, फुलवा देवी सहित बडी संख्या में लोग मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चकाई प्रखंड के माधोपुर में अवस्थित प्रसिद्ध महावीर वाटिका को और अधिक आकर्षक बनाने हेतु चकाई विधायक सुमित कुमार सिंह की मांग को मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भेज दिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।     

दुलमपुर पंचायत के प्रतापपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों नें जनवितरण विक्रेता बाबूलाल हांसदा के विरुद्ध कई गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई हेतु प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया है। दर्जनों लोगों नें आरोप लगाया है कि जनवितरण विक्रेता बाबूलाल हांसदा गरीबों के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले राशन की कालाबाज़ारी कर लेता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।     

जमुई जिले के चकाई प्रखंड के रामचंद्र डीह के किसान सत्यनारायण राय बताते हैं की बजट के बारे में वो ज्यादा नहीं जानते हैं लेकिन मुझे लगता है बजट ठीक हीं होगा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चाकाई थानाक्षेत्र के बरमोरिया पंचायत के पोस्त मारा गांव में एक मुस्लिम महिला द्वारा घरेलू विवाद से तंग आकर मंगलवार को अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या करने का समाचार मिला है. बताया जाता है कि तस्लीम अंसारी की बीबी रुखसाना बीबी 27 वर्ष ने अपने बच्चे मिराज 3 वर्ष एवं सिराज 2 वर्ष को पहले फांसी पर लटका दिया फिर अपने झूल गई. बताया जाता है कि तस्लीम देशी चिकित्सक का काम करता है.वह कही बाहर गया हुआ था.जब वह शाम चार बजे घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बन्द था.वही काफी पुकारने पर दरवाजा नही खुला तो उसने ग्रामीणों के सहयोग से दरवाजा तोड़ दिया तो देखा कि तीनों का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ था.वहीं आनन फानन में घटना की सूचना चकाई पुलिस को दी गई मगर समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नही पहुँची है.थानाध्यक्ष राजीव कुमार से पूछे जाने पर बताया कि उन्हें सूचना मिली है. पुलिस जल्द वहां जा रही है.वही इस हृदय विदारक घटना से पूरा गांव स्तब्ध है तथा परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।