यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन द्वारा निकाली गई असिस्टेंट स्टोर कीपर और असिस्टेंट ग्रेड ३ पदों पर वेतनमान नियमनुसार कार्य करने के लिए इच्छुक है ।इन पदों केलिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो और साथ ही इंग्लिश और हिंदी में टाइपिंग की जानकारी हो। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://www.freejobalert.com/upsssc-assistant-store-keeper-and-assistant-grade-iii-2024/1075818/पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 06 मार्च 2024 तक ही स्वीकार किये जायेंगे।
पूर्ण शुचिता व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगी पुलिस भर्ती परीक्षा : डीएम शासन के निर्देशों का कड़ाई से होगा पालन, अफवाहों पर रहेगी विशेष निगरानी केंद्र पर मोबाइल, पेन ड्राइव, कैमरा, घड़ी,चाबी,ब्लूटूथ सहित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व अन्य सामग्री प्रतिबंधित रहेगी सेक्टर, स्टेटिक, जोनल मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों को पूर्व से ही व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने व भ्रमणशील रहने के निर्देश सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न होगी परीक्षा, केंद्रवार पुलिस बल की तैनाती ललितपुर। दिनांक 17 और 18 फरवरी 2024 को आयोजित होने वाली पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की व्यवस्थाओं एवं नकलविहीन, शुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सेक्टर, स्टेटिक, जोनल मजिस्ट्रेटों एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा से एक दिन पूर्व केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें, कमी है तो उसे पूर्ण करा लें। परीक्षा पूर्ण रूप से सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न होगी इसलिए कंट्रोल रूम में सीसीटीवी मानक के अनुसार हैं या नहीं, स्पष्ट कर लें। शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। इसलिए सभी गाइडलाइंस का अच्छी तरह अध्यन कर लें, साथ ही भ्रामक खबरों वा अफवाहों पर निगरानी रखें व उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें। केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था करने, सीसीटीवी कैमरों को चेक करने, परीक्षा में नकल पर पूर्णतः रोक लगाने और परीक्षा की शुचितापूर्ण संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहे, जनपद में यातायात व्यवस्था सुचारू रखें तथा संबंधित अधिकारी पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा की संवेदनशीलता के दृष्टिगत भ्रमणशील रहें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर कागज, पेंसिल बाक्स, कैलकुलेटर, पर्स, सनग्लासेस, टोपी, ज्वैलरी, खाने-पीने के सामान, मोबाइल, पेन ड्राइव, कैमरा, घड़ी, चाबी, ब्लूटूथ, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड का सामान नहीं लाया जा सकेगा। परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर दायरे में फोटोकॉपी की दुकानें बंद होंगी। इसके साथ ही परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए लगी होड़ भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पोने चार सौ लोगों ने ली भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ललितपुर । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने हेतु भारी भीड़ उमड़ के आई । इसमें समाज के सभी वर्गों के लोग जैसा कि भारतीय जनता पार्टी के उच्च नेतृत्व की इच्छा है कि सर्वस्पर्शी यानी समाज के हर वर्ग से प्रतिनिधित्व हो और आज पार्टी कार्यालय पर सर्व समाज उपस्थित भी था। जिला कार्यालय पर मंगलबार को सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड के प्रयासों से उन के समक्ष तथा जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजकुमार जैन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के ज्वाईंनिंग कमेटी के जिला संयोजक प्रदीप चौवे ने विभिन्न दलों से आये और समाज के विभिन्न वर्गों से लगभग पोने चार सौ लोगों को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करायी और भारतीय जनता पार्टी की रीतियों नीतियों को गृहण करने की अपेक्षा की। इस अवसर पर जिला कुशवाहा समाज ललितपुर के अध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा माते, कुशवाहा पंचायत के अध्यक्ष सुजान कुशवाहा, प्रजापति समाज तालबेहट के अध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति ,कोषाध्यक्ष सतीश प्रजापति ,पाल समाज के मुखिया नेम सिंह पाल, केवट समाज के मुखिया करण रैकवार, रजक समाज के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार रजक, करमरा प्रधान मुकेश कुमार श्रीवास एडवोकेट, हलके राम बठारी प्रबंधक संत गाडगे महाराज जन सेवा समिति रजक समाज ,महेंद्र रजक कोषाध्यक्ष मुन्ना लाल रजक जिला उपाध्यक्ष, डॉ विजय प्रताप सिंह जिला सलाहकार तालबेहट ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र पाल सिंह ,पूर्व प्रधान विचार करन सिंह,तालबेहट नगर पंचायत के पार्षद गण शिवम रजक, दीपक गोस्वामी, राजेश झा, पूर्व प्रधान जखौरा नीरज जायसवाल, सहरिया समाज के जिला अध्यक्ष जाहर सिंह सहरिया, कुशवाहा भाईचारा समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, माते कुशवाहा समाज सुंदरलाल करीला, ध्रुव कुटी समाज तालबेहट किशन कुमार, सेक्टर अध्यक्ष बसपा जाहर सिंह ,ध्रुव कुटी संरक्षक तालबेहट रामप्रसाद ,युवा कुशवाहा समाज तालबेहट अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, साहू समाज के जिला अध्यक्ष संतोष साहू ,बसपा जिला पंचायत सदस्य के पूर्व प्रत्याशी बब्बू राजा, कुर्मी समाज के युवा अध्यक्ष रानू निरंजन एरा, पूर्व प्रधान विजरोठा करण कुशवाहा, सपा के पूर्व जिला सचिव निखिल शर्मा, बीएसपी सेक्टर अध्यक्ष परशु कुशवाहा, ग्राम प्रधान पारोन माधव यादव ,पूर्व प्रधान सेमरा डांग दीपक राजा ,पूर्व उपाध्यक्ष सपा जगदीश कंचन ,सैक्टर अध्यक्ष वीएसपी परसू कुशवाहा,नगर पालिका परिषद की पाषर्दगण श्रीमती कीर्ति अमित नायक, श्रीमती पुष्पा राजा ,युवा ब्राह्मण मंडल अध्यक्ष के के गंगेले सहित पोने चार सौ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर श्रम सेवा राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने से यह स्पष्ट हो जाता है कि सब का विश्वास भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड ने सभी का स्वागत करते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी की प्रतीक टोपी और अंगवस्त्र प्रदान किया। ज्वाइनिंग कमेटी के जिला संयोजक प्रदीप चौवे ने भारतीय जनता पार्टी के कुनबे में वे हिसाब बड़ाव होने से लगता है कि विपक्ष मुद्दा विहीन है इसीलिए उसका कार्यकर्ता लगातार टूट रहा है। पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड ने कहा कि आप सब का भाजपा में स्वागत है और अब आपके कर्तव्य भी भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के अनुरूप होना चाहिए और हर सुख दुःख में हमें साथ रहने की प्रेरणा होनी चाहिए। अन्त में जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सबको भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल होकर ऐसा ही लगेगा जैसे कि अपने परिवार में पुनः शामिल हो गये हों। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने की एवं संचालन जिला ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक प्रदीप चौवे ने किया।।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन, श्रम सेवा राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड, ज्वाइनिंग कमेटी के जिला संयोजक प्रदीप चौवे, निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड, पूर्व अध्यक्ष हरी राम निरंजन, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला, बंशीधर श्रीवास,महेश श्रीवास्तव भैया, बलराम सिंह लोधी,जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सड़ैया,क्षेत्रीय सदस्य धर्मेन्द्र गोस्वामी,सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा,गन्धर्व सिंह लोधी बाबू जी, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, रुचिका बुन्देला, श्रीमती लक्ष्मी रावत, सुनीता पन्थ, किरण सैन, शशिशेखर पांडेय, संदीप सिंह बुन्देला,मोर्चा अध्यक्ष गण नीतेश संज्ञा, सुरेन्द्र प्रताप सिंह रजक, सोनू चौवे, किंजिल्ग हुड्डैत,मौसम नायक, गजेंद्र प्रताप सिंह लोधी, अरस्तु उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
जैसा की आपको पता ही है की वसंत ऋतू को ऋतुओं का राजा कहा जाता है और वसंत पंचमी का त्यौहार भी वसंत ऋतू में ही मनाया जाता है जी हां दोस्तों बसंत पंचमी मुख्य रूप से प्रकृति और भारतीय परंपरा से जुड़ा हुआ त्योहार है, जो बसंत के आने तथा ठंडी के जाने का संकेत देता है,जब फूलों पर बहार हो , जौ और गेहूं की बालियां खिलने लगती हैं, खेतों में सरसों और आमों के पेड़ों पर बौर आने लगते हैं तब वसंत पंचमी का त्योहार आता है।बसंत उत्सव बसंत ऋतु की ताजगी एवं खूबसूरती का उत्सव होता है इसका आगमन सभी के मन में एक अलग ही तरह की सकारात्मक ऊर्जा भर देता है। यह खुशियों के साथ-साथ शिक्षा, ज्ञान और समृद्धि का भी त्योहार है। इस दिन शहरों ,गांवों ,टोलो और कस्बों में सभी लोग खास कर नवयुवक और विद्यार्थीगण छोटे छोटे बच्चे माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करते हैं.तो आइये हम सब भी इस खुशनुमा ऋतू और उत्सव का आनंद उठाये। साथियों आप सभी को मोबाइल वाणी परिवार की ओर से बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है।ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी कोई मज़ेदार कहानी है, तो रिकॉर्ड करें, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा आम के बगीचे की रखरखाव की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
सरकार को भारत रत्न देने के अलावा किसानों को उनके अधिकार भी देने चाहिए , आखिर उनकी मांग भी तो बहुत छोटी सी है कि उन्हें उनकी फसलों का बेहतर मूल्य मिले। हालांकि किसानों की इस मांग का आधार भी एम एस स्वामीनाथन समिति की सिफारिशें हैं जो उन्होंने आज से करीब चार दशक पहले दी थीं। इन चार दशकों में न जाने स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों को लागू करने का वादा करके न जाने कितनी सरकारें आईं और गईं, इनमें वर्तमान सरकार भी है जिसने 2014 के चुनाव में इन सिफारिशों को लागू करने का वादा प्रमुखता से किया था। -------दोस्तों आप इस मसले पर क्या सोचते हैं, क्या आपको भी लगता है कि किसानों की मांगो को पूरा करने की बजाए भारत रत्न देकर किसानों को उनके अधिकार दिलाए जा सकते हैं? --------या फिर यह भी किसानों को उनके अधिकारों को वंचित कर उनके वोट हासिल करने का प्रयास है.
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
Transcript Unavailable.
